ePaper

तेजस्वी की बेनामी संपत्ति का दंश झेल रहा पटना : संजय सिंह

Updated at : 16 Oct 2019 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी की बेनामी संपत्ति का दंश झेल रहा पटना : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने मंगलवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके भ्रष्टाचार के गटर में बेनामी संपत्ति का इतना कचरा भरा है कि उसका दंश पटना आज भी झेल रहा है. राजद की वजह से कितने अफसरों ने अपनी बलि दी है? उसके शासनकाल में अधिकारियों […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने मंगलवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके भ्रष्टाचार के गटर में बेनामी संपत्ति का इतना कचरा भरा है कि उसका दंश पटना आज भी झेल रहा है. राजद की वजह से कितने अफसरों ने अपनी बलि दी है? उसके शासनकाल में अधिकारियों ने 90 के दशक में बिहार छोड़ दिया था. उस समय कोई ईमानदार अधिकारी बिहार में अपनी पोस्टिंग नहीं कराना चाहता था. संजय सिंह ने कहा कि शासन जनता के भरोसे से चलता है.
उसके लिए पारदर्शिता सबसे ज्यादा आवश्यक है. राजद केवल भ्रष्टाचार में पारदर्शी रहा है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पारदर्शी तरीके से शासन चलाते हैं. पटना में प्राकृतिक आपदा के बीच जनता की परेशानियों के जिम्मेदार अधिकारियों पर इसी नीति के तहत कार्रवाई हुई. नीतीश कुमार के शासन में दोषी बचते नहीं और निर्दोष को परेशान नहीं किया जाता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन