रविवार को भी डेंगू की रिपोर्ट देने के लिए खुला रहेगा वायरोलॉजी डिपार्टमेंट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : डेंगू की रिपोर्ट देने के लिए पीएमसीएच का वायरोलॉजी डिपार्टमेंट अब रविवार को भी खुला रहेगा. जबतक डेंगू का माहौल बना हुआ है तबतक यह व्यवस्था बरकरार रहेगी. अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि रविवार को डिपार्टमेंट खुला रखने का आदेश जारी किया जा रहा है. डेंगू मरीजों की […]
विज्ञापन
पटना : डेंगू की रिपोर्ट देने के लिए पीएमसीएच का वायरोलॉजी डिपार्टमेंट अब रविवार को भी खुला रहेगा. जबतक डेंगू का माहौल बना हुआ है तबतक यह व्यवस्था बरकरार रहेगी. अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि रविवार को डिपार्टमेंट खुला रखने का आदेश जारी किया जा रहा है. डेंगू मरीजों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि अभी डेंगू वार्ड को भी बढ़ा कर 75 बेड का कर दिया गया है. आइसीयू में भी 10 बेड रखे गये हैं. हमारे पास दवाओं की भी पूरी उपलब्धता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
रिपोर्ट नहीं मिलने पर हंगामा
डेंगू रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण लोगों ने पीएमसीएच के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट में हंगामा कर दिया. ये वे लोग थे जिन्होंने तीन दिनों तक चले विशेष डेंगू और चिकनगुनिया जांच शिविर में जांच करायी थी. सुबह आठ बजे तक डिपार्टमेंट को खोल देना था, लेकिन वह लेट से खुला. इसके बाद भी लोगों को रिपोर्ट नहीं दी गयी. यह देखकर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.
आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद वे शांत हुए. जब हमने इस बाबत डिपार्टमेंट के इंचार्ज डॉ सच्चिदानंद सिंह से जानकारी ली तो यह पता चला कि रिपोर्ट के बारे में मरीजों को सूचना देने का काम केयर इंडिया और इंटीग्रेटेड डिजिज सर्विलांस प्रोग्राम के कर्मचारियों को करना था. वे सोमवार को आये ही नहीं, इस वजह से लोगों को रिपोर्ट लेने के लिए इंतजार करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन