पटना : पानी भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुलवारीशरीफ/मसौढ़ी : पटना के गौरीचक थाना के बेलदारी चक में घर के पास ही खेल रहा चार साल का मासूम बच्चा पानी भरे गड्ढे में लुढ़क गया जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी. बच्चे की पानी में बहती लाश को देख गांव के दूसरे बच्चों ने शोर मचाया तब परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ/मसौढ़ी : पटना के गौरीचक थाना के बेलदारी चक में घर के पास ही खेल रहा चार साल का मासूम बच्चा पानी भरे गड्ढे में लुढ़क गया जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी.
बच्चे की पानी में बहती लाश को देख गांव के दूसरे बच्चों ने शोर मचाया तब परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया. हादसे के वक्त मृतक बच्चा ऋतिक के पिता रवि पासवान मजदूरी करने गये थे जबकि मां घर में काम कर रही थी. मासूम बेटे की लाश देख मां पछाड़ खाकर बेहोश हो गयी पिता बेटे की लाश देख बिलखने लगे. गांव के युवकों ने ही पानी भरे गड्ढे से बालक का शव बाहर निकाला. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ पटना-गया एसएच 1 को बेलदारीचक के पास जाम कर दिया.
गौरीचक पुलिस व स्थानीय मुखिया प्रमिला देवी के समझाने पर लोग शांत हुए. बेलदारी चक गांव में मजदूर रवी पासवान का चार साला का बेटा खेलते-खेलते घर के पास ही पानी भरे गड्ढे में गिर गया. गांव निवासी राजद महासचिव द्वारिका पासवान ने प्रशासन को इस मर्माहत करने वाली खबर की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन