पटना : राजेंद्र नगर के बदले पटना से खुलेंगी लोकमान्य तिलक व अर्चना एक्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलने वली राजेंद्र नगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस व राजेंद्र नगर-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस अब पटना जंक्शन से खुलेगी. पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने ट्रेन संख्या 13201/13202 राजेंद्र नगर टर्मिनल–लोकमान्य तिलक टर्मिनल–राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12355/56 राजेंद्र नगर-जम्मू तवी-राजेंद्र नगर अर्चना एक्सप्रेस को पटना जंक्शन शिफ्ट करने का […]
विज्ञापन
पटना : राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलने वली राजेंद्र नगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस व राजेंद्र नगर-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस अब पटना जंक्शन से खुलेगी. पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने ट्रेन संख्या 13201/13202 राजेंद्र नगर टर्मिनल–लोकमान्य तिलक टर्मिनल–राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12355/56 राजेंद्र नगर-जम्मू तवी-राजेंद्र नगर अर्चना एक्सप्रेस को पटना जंक्शन शिफ्ट करने का निर्णय लिया है.
इस निर्णय के आलोक में दोनों ट्रेनें 15 अक्तूबर से पटना जंक्शन से खुलेगी और आयेगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर से दोनों ट्रेनें पटना जंक्शन से खुलेगी. लेकिन, पटना जंक्शन से समय में बदलाव नहीं किया गया है. ट्रेन संख्या 13201 जंक्शन से रात्रि 11:55 बजे और ट्रेन संख्या 12355 अर्चना एक्सप्रेस सुबह 7:25 बजे खुलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन