जदयू नेता अजय आलोक ने कहा, मुझसे इतनी असहजता हो गयी है तो मुझे निकाल दीजिए

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 7:12 PM

विज्ञापन

पटना : जदयू नेता अजय आलोक ने गुरुवार को कहा कि अगर उनसे इतनी असहजता हो गयी है तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाये. अजय आलोक ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद की उस विज्ञप्ति पर बृहस्पतिवार प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा है कि आलोक पार्टी प्रवक्ता नहीं […]

विज्ञापन

पटना : जदयू नेता अजय आलोक ने गुरुवार को कहा कि अगर उनसे इतनी असहजता हो गयी है तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाये. अजय आलोक ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद की उस विज्ञप्ति पर बृहस्पतिवार प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा है कि आलोक पार्टी प्रवक्ता नहीं हैं और उनका बयान पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं है और वह उनकी निजी राय हो सकती है.

अजय आलोक ने ट्वीट किया ‘ ममता बनर्जी द्वारा पश्चिम बंगाल को मिनी पाकिस्तान बनाने संबंधी अपने बयान पर मैंने अपने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था, पार्टी से इस्तीफा नहीं. अब अगर पार्टी कहती हैं तो पार्टी से भी इस्तीफा दे दूंगा और मुझसे इतनी असहजता हो गयी है तो मुझे निकाल दीजिए. मेरा महिमामंडन पार्टी का नुक़सान है.’

इससे पहले भाजपा और जदयू के कुछ नेताओं के बीच बयानबाजी पर आलोक ने कहा था ‘सारे संबंधों में कभी कटुता आती हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग उसमें मिठास डालते हैं. भाजपा बिहार में सत्ता में ना रहे, इससे उसपर कोई फर्क नहीं परता, लेकिन बिहार के हित में यह संबंध मजबूत रहना चाहिए खास तब जब जदयू अपने को बिग ब्रदर के भूमिका में रखती हैं तो जिम्मेदारी हम पर आती है.’ उनके इसी बयान पर जदयू के प्रसाद ने विज्ञप्ति जारी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन