30वीं न्यायिक सेवा लिखित परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बीपीएससी के द्वारा आयोजित 30 वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को प्रकाशित कर दिया गया. यह परीक्षा सात से 12 जून तक आयोजित की गयी थी. 1080 उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किये गये हैं. इनमें अनारक्षित कोटे के175 रिक्तियों के विरूद्ध 530, अनुसूचित जाति के […]
विज्ञापन
पटना : बीपीएससी के द्वारा आयोजित 30 वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को प्रकाशित कर दिया गया. यह परीक्षा सात से 12 जून तक आयोजित की गयी थी. 1080 उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किये गये हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
इनमें अनारक्षित कोटे के175 रिक्तियों के विरूद्ध 530, अनुसूचित जाति के 56 रिक्तियों के विरूद्ध 173, अनुसूचित जनजाति के 3 रिक्तियोंं के विरूद्ध 10, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 73 रिक्तियों के विरुद्ध 224, पिछड़ा वर्ग के 42 रिक्तियों के विरुद्ध 133 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है. सफल उम्मीदवारों का इस माह के तीसरे सप्ताह में साक्षात्कार होने की संभावना है.
इस परीक्षा में पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विधि विभाग के वर्तमान और पूर्ववर्ती छात्रों को काफी सफलता मिली है. विभागाध्यक्ष सलीम जावेद ने सफल परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें इंटरव्यू के लिए विशेष तैयारी करने की बात कहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के दृष्टिकोण से परीक्षार्थियों उचित मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की जायेगी.
जावेद के अनुसार अब तक मिली सूचना के अनुसार मेंस परीक्षा में सुमन चन्द्रा, शशीलता कुमारी, रघुवीर पासवान, सोनू सौरभ, नाज़िम अहमद, अभिषेक कुमार, अजय राज, मनीषा प्रकाश, नैंसी कुमारी, महविश फातिमा, सनम हयात, उर्मिला आर्या, अनुप्रिया भगत, नेहा, जितेंद्र कुमार, सुखा भामरी सुमन, अमित कुमार सिंह व सिया स्तुति समेत कई अन्य सफल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन