पटना : एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
Updated at : 05 Oct 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : संत माइकल स्कूल में एलकेजी, यूकेजी आदि क्लास में एडमिशन के नाम पर कई अभिभावकों से लाखों की ठगी करने के आरोपित राेहित कुमार को दीघा पुलिस ने कुर्जी इलाके से पकड़ लिया. रोहित कुमार पीएंडएम मॉल के समीप स्थित कमला इंक्लेव में रहता है. बताया जाता है कि इसने अभिभावकों को एडमिशन […]
विज्ञापन
पटना : संत माइकल स्कूल में एलकेजी, यूकेजी आदि क्लास में एडमिशन के नाम पर कई अभिभावकों से लाखों की ठगी करने के आरोपित राेहित कुमार को दीघा पुलिस ने कुर्जी इलाके से पकड़ लिया. रोहित कुमार पीएंडएम मॉल के समीप स्थित कमला इंक्लेव में रहता है.
बताया जाता है कि इसने अभिभावकों को एडमिशन कराने का झांसा दिया और किसी से एक लाख तो किसी से डेढ़ लाख रुपये ले लिया. इस प्रकार उसने आठ-दस अभिभावकों से 12 लाख से अधिक रुपये ले लिया. लेकिन किसी भी बच्चे का एडमिशन नहीं हुआ. इसके बाद अभिभावक स्कूल में पहुंचने लगे तो मामले की जानकारी संत माइकल स्कूल के प्राचार्य को भी हुई.
इसके बाद संत माइकल स्कूल प्रशासन की ओर से अगस्त माह में दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी. लेकिन मामला दर्ज होने के बाद से ही रोहित फरार था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि रोहित कुर्जी इलाके में है और फिर घेराबंदी कर पकड़ लिया. दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. स्कूल की ओर से कई लोगों से एडमिशन के नाम पर उस पर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
स्कूल प्रशासन से नजदीकी होने का देता था झांसा : रोहित कुमार संत माइकल स्कूल में एलकेजी, यूकेजी में एडमिशन का विज्ञापन देखने के बाद ही सक्रिय हो जाता था. लोगों के बीच वह यह बताता था कि स्कूल प्रशासन से उसकी काफी नजदीकी है और कई बच्चों का एडमिशन करा चुका है. इसके बाद अभिभावकों से उनकी हैसियत के अनुसार वसूली कर लेता था. किसी का एडमिशन नहीं होता था. अभिभावकों को वह एडमिशन होने का झांसा देते-देते पांच-छह माह टहला दिया.
पूर्व में भी हो चुकी है गिरफ्तारी : संत माइकल स्कूल में एडमिशन के नाम पर जालसाजी करने वाले एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हो चुकी है. एडमिशन का विज्ञापन निकालते ही ऐसे लोग सक्रिय हो जाते हैं और कई अभिभावक उनके चंगुल में फंस कर एक-दो लाख रुपये गंवा देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




