डीजीपी हुए ऑनलाइन, मॉब लिचिंग रोकने की अपील
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों से कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने और अफवाह से दूर करने की अपील की है. बच्चा चोरी की अफवाह पर राज्य में हो रही मॉब लिचिंग पर चिंता प्रकट की है. जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा है कि वह अपने स्तर पर भी […]
विज्ञापन
पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों से कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने और अफवाह से दूर करने की अपील की है. बच्चा चोरी की अफवाह पर राज्य में हो रही मॉब लिचिंग पर चिंता प्रकट की है.
जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा है कि वह अपने स्तर पर भी लोगों काे जागरूक करें. डीजीपी ने फेसबुक के जरिये बिहार के लोगों से संवाद किया. बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर हिंसा करने वालों को चेताया कि वह भीड़ को अपनी रंजिश और खुन्नस का हिस्सा नहीं बनाएं.
राज्य में कहीं भी ऐसी घटनाएं नहीं हुई है. किसी भी सूरत में कार्रवाई से बच नहीं पायेंगे. अफवाह फैलाने वाले पर पुलिस निगाह रखे हुए है. उनका नाम भी गुंडा रजिस्टर में दर्ज किया जायेगा. जेल भी भेजा जायेगा. डीजीपी ने को टना के जलमग्न इलाकों का दौरा भी किया. पुलिस को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्राें के लोग दूसरी जगह शरण ले चुके हैं उनके घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










