ePaper

पटना : कंकड़बाग में युवक को धकेलने पर भड़के लोग

Updated at : 02 Oct 2019 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कंकड़बाग में युवक को धकेलने पर भड़के लोग

पटना : कंकड़बाग इलाके में लोगों को बाहर निकालने के लिए पहुंची पुलिस टीम को मोटरबोट साथ वापस लौटा दिया गया. मामला एक पुलिसकर्मी द्वारा एक युवक को धकेलने के दौरान शुरू हुआ. पुलिस जब मोटरबोट लेकर इलाके में पहुंची तो एक युवक दौड़ते हुए आया और मोटर बोट पर बैठने की कोशिश की. युवक […]

विज्ञापन
पटना : कंकड़बाग इलाके में लोगों को बाहर निकालने के लिए पहुंची पुलिस टीम को मोटरबोट साथ वापस लौटा दिया गया. मामला एक पुलिसकर्मी द्वारा एक युवक को धकेलने के दौरान शुरू हुआ. पुलिस जब मोटरबोट लेकर इलाके में पहुंची तो एक युवक दौड़ते हुए आया और मोटर बोट पर बैठने की कोशिश की. युवक को पटना जंक्शन जाना था. लेकिन पुलिसकर्मियों ने डांट दिया और बैठाने से मना कर दिया.
इस पर युवक बैठने के लिए अड़ गया तो पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दे दिया. लोग भड़क गये और पुलिस को ऐसा करने से मना करने लगे. लोग पुलिस से भिड़ गये और कहा कि अगर बदतमीजी करनी है तो वे मोटरबोट लेकर तुरंत निकल जाएं. पुलिसकर्मी ने पहले दलील देनी चाही, लेकिन लोगों का गुस्सा बढ़ता देख कर पुलिसकर्मी निकल गये. लोगों को वहां से सुरक्षित ले जाने के लिए पहुंचे मोटर बोट लेकर भी लेकर वापस लौट गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन