पटना : दो कारों से 164 केन बीयर व 400 शराब की बोतलें बरामद

Updated:
विज्ञापन

पटना : दीघा थाने की पुलिस राजलक्ष्मी बैठका मैरेज हॉल के सामने परती से दो कार के अंदर से 164 केन बीयर व 400 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद किया है. पुलिस ने दोनों कार को जब्त कर लिया है. हालांकि, इस मामले में फिलहाल एक भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं है. पुलिस गाड़ी के […]

विज्ञापन
पटना : दीघा थाने की पुलिस राजलक्ष्मी बैठका मैरेज हॉल के सामने परती से दो कार के अंदर से 164 केन बीयर व 400 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद किया है. पुलिस ने दोनों कार को जब्त कर लिया है. हालांकि, इस मामले में फिलहाल एक भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं है. पुलिस गाड़ी के नंबर से उसके मालिक का नाम व पते की जानकारी ले रही है.
बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि परती जमीन पर दो कार लगी हुई है और वहां संदिग्ध लोगों का जमावड़ा है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शराब तस्कर फरार हो गये. पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की, तो उसमें से बीयर व शराब की बोतलें बरामद की गयीं. दीघा थानाध्यक्ष ने बरामदगी की पुष्टि की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन