दानापुर की कॉलोनियों में जलजमाव से परेशानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 8:31 AM

विज्ञापन

दानापुर : लगातार बारिश के कारण नगर पर्षद की कॉलोनियां जलमग्न हो गयी हैं. आम जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया है. बिहार रेजिमेंट सेंटर के पीटी मैदान में जलजमाव हो गया है. सुल्तानपुर पुलिस चौकी परिसर व रंजन पथ के सामुदायिक भवन , पुलिस आवास परिसर में जलजमाव हो जाने से पुलिसकर्मियों को परेशानी का […]

विज्ञापन
दानापुर : लगातार बारिश के कारण नगर पर्षद की कॉलोनियां जलमग्न हो गयी हैं. आम जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया है. बिहार रेजिमेंट सेंटर के पीटी मैदान में जलजमाव हो गया है. सुल्तानपुर पुलिस चौकी परिसर व रंजन पथ के सामुदायिक भवन , पुलिस आवास परिसर में जलजमाव हो जाने से पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
यही हाल बेली रोड के घुड़दौड़ रोड, आर्य समाज रोड, एसके पुरम, पंचशील नगर , गोला रोड की बैंक कॉलोनी , जजेज कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, न्यू गोसांईं टोला आदि इलाकों में जलजमाव से परेशानी हो रही है. इधर, सोमवार को नगर पर्षद की मुख्य पार्षद डॉ अनु कुमारी व कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने विभिन्न कॉलोनियों का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन