पटना : नहीं बहाल हो सकी सैदपुर और राजेंद्र नगर की बिजली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सैदपुर और राजेंद्रनगर रोड नंबर छह की बिजली सोमवार को भी बंद रही. इससे दस हजार से अधिक की आबादी पूरी तरह अंधेरे में डूबी रही. जलजमाव का स्तर छह-सात फुट तक पहुंचने और उसमें ग्राउंड फ्लोर की वायरिंग और मीटर डूबने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रख कर रविवार की दोपहर […]
विज्ञापन
पटना : सैदपुर और राजेंद्रनगर रोड नंबर छह की बिजली सोमवार को भी बंद रही. इससे दस हजार से अधिक की आबादी पूरी तरह अंधेरे में डूबी रही.
जलजमाव का स्तर छह-सात फुट तक पहुंचने और उसमें ग्राउंड फ्लोर की वायरिंग और मीटर डूबने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रख कर रविवार की दोपहर से पेसू ने इस क्षेत्र की बिजली को बंद कर दिया है. यदि बिजली आपूर्ति जारी रखी जाती तो करेंट पानी के माध्यम से फैल सकता था. पेसू के जीएम दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि पानी का स्तर घटने के बाद ही इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति दोबारा बहाल की जायेगी. राजधानी के कई अन्य मुहल्लों की बिजली भी सोमवार को लंबे समय तक गुल रही.
इसकी वजह कभी वायरिंग को दुरुस्त करना तो कभी सुरक्षा कारणों से वायरिंग को डिसकनेक्ट करना रहा. कई मोहल्लों में दिन भर थोड़े-थोड़े अंतराल पर बिजली आती जाती रही. पटेल नगर, सीडीए कॉलोनी, वेटनरी कॉलेज, एएन कॉलेज, एक्साइज कॉलोनी, आइजीआइएमएस, दीघा, आशियाना, करबिगहिया, पोस्टल पार्क, चांदमारी रोड, बोरिंग रोड, एसके पुरी, पाटलिपुत्र आदि मोहल्ले इनमें शामिल थे. राजेंद्रनगर, जक्कनपुर, मीठापुर बी एरिया, पुरंदरपुर, कंकड़बाग, अशाेक नगर, लोहिया नगर, गर्दनीबाग, अनिसाबाद, चितकोहरा, वेटनरी कॉलेज, एक्साइज कॉलोनी आदि क्षेत्रों में भी दिन भर में तीन चार बार ट्रिपिंग हुई.
कई पावर सब स्टेशन में दो से तीन फुट तक पानी चला गया था. इनमें से कुछ जगहों पर पंप से पानी को बाहर निकालकर बिजली को चालू किया गया जबकि कई जगह पर मुख्य पैनल के नीचे तीन चार ईंटा रखकर उन्हें ऊंचा कर चलाया गया. जिन मुहल्लों में लंबे समय तक बिजली गुल रही, वहां लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी. बैटरी डिस्चार्ज होने के कारण इनवर्टर भी बंद हो गये. मोबाइल तक चार्ज करना मुश्किल था. हालांकि देर रात तक बिजली आपूर्ति कुद हद तक सुधर गयी थी और राजेंद्रनगर, सैदपुर और कंकड़बाग को छोड़ अन्य इलाकों में स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो गयी थी.
पीएसएस जहां से नहीं निकला पानी
लगभग एक दर्जन पीएसएस से पानी सोमवार को देर शाम तक निकाल लिया गया लेकिन कंकड़बाग, राजेंद्रनगर, एएन कॉलेज और एक्साइज कॉलोनी पीएसएस में जलजमाव बना रहा. इसके कारण इन क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बार बार बाधित होती रही और लोग अधिक परेशान रहे.
बालू का बोरा रख जक्कनपुर ग्रिड से निकाला गया पानी : जक्कनपुर ग्रिड से बालू का बोरा रख पानी निकाला गया ताकि पानी दोबारा ग्रिड में प्रवेश नहीं कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










