पटना : सवालों के मिले जवाब से बढ़ेंगी विधायक की मुश्किलें

Updated at : 30 Sep 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सवालों के मिले जवाब से बढ़ेंगी विधायक की मुश्किलें

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा में बेऊर जेल भेजे गये विधायक अनंत सिंह पटना : दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह को वापस बेऊर जेल भेज दिया गया. पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार की दोपहर अनंत सिंह को जेल ले जाया गया. इधर […]

विज्ञापन
रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा में बेऊर जेल भेजे गये विधायक अनंत सिंह
पटना : दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह को वापस बेऊर जेल भेज दिया गया. पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार की दोपहर अनंत सिंह को जेल ले जाया गया. इधर पुलिस का दावा है कि रिमांड के दौरान विधायक ने कई खुलासे किये हैं. पुलिस की मानें, तो कुछ ऐसे भी सवालों के जवाब मिले हैं, जिनसे विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती है. सबूत के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने जा रही है.
मालूम हो कि पंडारक के कांड संख्या 75/19 के तहत पुलिस ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को दोबारा पूछताछ के लिए दो दिनों की रिमांड पर लिया था. जहां आखिरी दिन भी गर्दनीबाग स्थित महिला थाने में दोपहर 12 बजे तक एक बंद कमरे में गहन पूछताछ की गयी. बताया जा रहा है कि अंतिम दिन ग्रामीण एसपी कांतेय मिश्रा ने अनंत सिंह से करीब दो घंटे तक पूछताछ की. सूत्रों की मानें, तो पुलिस ने कुख्यात अनंत सिंह के करीबी विकास सिंह को लेकर भी पूछताछ की.
पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे विकास कहां है और वह अपना ठिकाना किसका घर बनाया है इसके बारे में भी पुलिस ने अनंत सिंह से सवाल पूछे. ऐसे में विधायक ने कहा कि भोला सिंह और उसके बड़े भाई मुकेश सिंह की हत्या का क्या मामला है और विकास शूटर कहां से लाया था इसकी जानकारी नहीं है. हां बल्कि यह जानकारी है कि भोला सिंह जानी दुश्मन है और वह हत्या कराना चाहता है. कई बार वह हत्या की साजिश रच चुका है.
14 जुलाई की रात पंडारक पुलिस ने तीन युवकों (छोटू, राजवीर व गोलू) को गिरफ्तार किया था. इन तीनों के पास से हथियार भी बरामद किये गये थे.
तीनों ने पूछताछ में बताया था कि अनंत सिंह ने हथियार देकर मुकेश व भोला की हत्या करने को भेजा है. तीनों की गिरफ्तारी के बाद एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें भोला सिंह के हत्या की योजना बनायी जा रही थी. पुलिस को शक हुआ था कि इसमें अनंत सिंह की आवाज है. एफएसएल ने जांच में पाया कि ऑडियो में आवाज अनंत सिंह की है.
अंतिम दिन पुलिस ने दागे ये सवाल
– जो ऑडियो वायरल हुआ था, उसमें दूसरा व्यक्ति कौन है, जिससे आपकी बात हो रही थी?
– बातचीत करने वाले सख्त को आप कब से जानते हैं? उसका मुकेश व भोला से क्या रिश्ता है?
– भोला और मुकेश की हत्या क्यों कराना चाहते थे? कब से हत्या की साजिश कर रहे थे?
– गिरफ्तार शूटरों को कैसे जानते हैं? किसने भेंट कराया इन तीनों से?
– शूटरों के पास से जो हथियार बरामद हुए थे, वे किसके हैं? कहां से लाये गये?
– सरकारी आवास से भगाने में
आपकी किसने मदद की और यह प्लान किसका था?
क्या कहते हैं अधिकारी
दो दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद विधायक अनंत सिंह को वापस बेऊर जेल भेज दिया गया है. पुलिस की कड़ी सुरक्षा में विधायक का जेल भेजा गया. उनको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई. वहीं, दो दिन के अंदर विधायक ने पुलिस को क्या कुछ बताया इसकी जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गयी है. उनके दिये गये बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
कांतेय मिश्रा, ग्रामीण एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन