बीएसएनएल सेवा पूरी तरह ठप

Updated:
विज्ञापन

पटना : सूबे में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. इसका असर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा पर पड़ा है. मोबाइल, लैंडलाइन तथा इंटरनेट सेवा शनिवार को पूरी तरह ठप हो गयी. इसके कारण सूबे के लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. […]

विज्ञापन

पटना : सूबे में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. इसका असर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा पर पड़ा है. मोबाइल, लैंडलाइन तथा इंटरनेट सेवा शनिवार को पूरी तरह ठप हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसके कारण सूबे के लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सेवा को पुन: बहाल करने में कर्मचारी और अधिकारी सुबह से लगे हैं. मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में लगभग पांच फुट तक पानी जमा हो गया है.
इसके कारण चेंज ओवर स्वीच पानी में डूब गया है. पानी जमा होने के कारण बिजली की सप्लाइ को काट दिया गया है. जेनरेटर के माध्यम से बिजली की सप्लाइ बहाल की गयी है. पटना दूरसंचार जिला के प्रधान महाप्रबंधक एस राज हंस ने बताया कि स्वीच का इंजन ऑन हो गया है.
मीडिया सिस्टम को रिस्टोर कर लिया गया है. मोबाइल नेटवर्क को रिस्टोर करने का कार्य चल रहा है. उन्होंने बताया कि इसके लिए कटिहार स्थित एमसी को डायवर्ट कर तत्काल रिस्टोर का काम चल रहा है. उम्मीद है कि देर रात तक नेटवर्क को रिस्टोर कर लिया जायेगा. इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी लगे हैं.
अन्य के नेटवर्क भी प्रभावित
बीएसएनल के अलावा निजी दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क भी आंशिक रूप से प्रभावित हैं. कोसी इलाके में जिओ नेटवर्क काफी प्रभावित है. यह समस्या उन इलाके में ज्यादा है, जहां मैन पावर नहीं पहुंच पा रहा है.
सूत्रों की मानें तो ग्रीन टावर होने के कारण पावर का बैकअप बना हुआ है, लेकिन आने वाले घंटों में परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ इलाकों में डीजल पहुंचाना बहुत मुश्किल है. इसके अलावा एयरटेल का नेटवर्क भी काफी प्रभावित है. इन कंपनियों के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन