पटना : पीएमसीएच में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य भर में डेंगू काफी तेजी से पैर पसार रहा है. पीएमसीएच में अब तक इस मौसम में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 500 पार कर गया है. शुक्रवार को 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई इसके पहले गुरुवार को अस्पताल में 28 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी वहीं बुधवार को […]
विज्ञापन
पटना : राज्य भर में डेंगू काफी तेजी से पैर पसार रहा है. पीएमसीएच में अब तक इस मौसम में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 500 पार कर गया है. शुक्रवार को 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई इसके पहले गुरुवार को अस्पताल में 28 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी वहीं बुधवार को कुल 39 मरीज डेंगू के मिले थे. जिन जिलों के मरीज ज्यादा मिले हैं.
उसमें पटना, गया, सीवान, सारण, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर, कटिहार आदि जिले शामिल हैं. 27 सितंबर को डेंगू के अलावा चिकुनगुनिया के 19 मरीज और दिमागी बुखार यानी जेई के 44 रोगी मिले हैं. पटना में शुक्रवार को भी एक चिकुनगुनिया बुखार का मरीज मिला है. अभी पीएमसीएच में 30 बेड का डेंगू वार्ड है. अब आने वाले मरीजों को दूसरे वार्डो में रखा जा रहा है. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने पर मेडिसीन वार्ड में भी रखने की व्यवस्था है.
निजी अस्पतालों में बढ़ गयी मरीजों की संख्या
डेंगू के मरीजों से सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ गयी है. फिजिशियन डॉ राजकिशोर शर्मा ने बताया कि अभी बारिश होने के बाद भी मरीजों की संख्या में कमी होने की उम्मीद नहीं है. आसपास पानी जमा होने नहीं दें. हर सप्ताह कूलर का पानी साफ करें. जमा पानी पर किरासन तेल डाल दें. राजधानी में पीएमसीएच के ब्लड बैंक, रेडक्रॉस सोसायटी और जयप्रभा मॉडल ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स मुहैया कराये जा रहे हैं.
डेंगू की जांच में मिले तीन मरीज: नालंदा मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में डेंगू के दस सैंपल की जांच की गयी, जिनमें तीन में डेंगू होने की पुष्टि हुई, जबकि सात की रिपोर्ट निगेटिव मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










