पटना : अब और हाइजीनिक होगा महावीर मंदिर का नैवेद्यम कारीगर लेंगे ‘फूड सेफ्टी’ की सीख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : महावीर मंदिर का प्रसिद्ध नैवेद्यम लड्डू अब और हाइजीनिक होगा. नैवेद्यम बनाने वाले कारीगरों को यह सीख मिलेगी कि किस प्रकार स्वच्छ और बेहतर नैवेद्यम का भंडारण किया जाये. इसमें बेसन की बूंदी को मिश्रित करने के तरीके, स्वच्छ पानी का प्रयोग, पैंकिंग में होने वाली सुरक्षा जैसी बातें शामिल है. खाद्य सुरक्षा […]
विज्ञापन
पटना : महावीर मंदिर का प्रसिद्ध नैवेद्यम लड्डू अब और हाइजीनिक होगा. नैवेद्यम बनाने वाले कारीगरों को यह सीख मिलेगी कि किस प्रकार स्वच्छ और बेहतर नैवेद्यम का भंडारण किया जाये. इसमें बेसन की बूंदी को मिश्रित करने के तरीके, स्वच्छ पानी का प्रयोग, पैंकिंग में होने वाली सुरक्षा जैसी बातें शामिल है.
खाद्य सुरक्षा विभाग कारीगरों को फूड सेफ्टी के गुर सिखाएगा और इसके बाद नैवेद्यम को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एफएसएसएआइ का सर्टिफिकेशन भी दिलवाएगा. बुद्ध मार्ग में नैवेद्यम निर्माण स्थली विभागीय निरीक्षण के बाद यह फैसला किया गया है. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नैवेद्यम बनाने वाले कारीगरों को भी ट्रेनिंग दी जायेगी ताकि वे बेहतर तरीके से इसे क्रियान्वित कर सकें. इसके बाद सात दिनों के अंदर एफएसएसएआइ का सर्टिफिकेशन भी कराया जायेगा.
कर्नाटक से आता है नैवेद्यम लड्डू के लिए घी
नैवेद्यम लड्डू की शुद्धता का विशेष ख्याल रखते हुए मक्खन से घी बनाया जाता है और उस घी में लड्डू बनाया जाता है. तिरूपति के लड्डू बनाने में जिस घी का इस्तेमाल किया जाता है उसकी आपूर्ति सीधे कर्नाटक मिल्क को-आॅपरेटिव फेडरेशन से किया जाता है. अभी 260 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से लड्डू बेचे जा रहे हैं. महावीर मंदिर के साथ ही पंचरूपी हनुमान मंदिर बेली रोड में भी नैवेद्यम लड्डू की 500 ग्राम, 250 और 200 ग्राम के पैकिंग में उपलब्ध है. नैवेद्यम विभाग के प्रमुख आर शेषाद्री ने बताया कि हमने विभाग द्वारा बतायी गयी कमियों को पूरा कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










