ePaper

पटना : नगर आयुक्त से वार्ता विफल, 27 से हड़ताल

Updated at : 21 Sep 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नगर आयुक्त से वार्ता विफल, 27 से हड़ताल

पटना : नगर निगम के कर्मचारियों ने 27 सितंबर से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. 26 सितंबर को मशाल जुलूस निकालने के बाद 27 सितंबर को निगम कर्मी हड़ताल पर चले जायेंगे. शुक्रवार को नगर आयुक्त का घेराव करने के बाद कर्मचारियों की वार्ता हुई और इसके बाद नगर निगम चतुर्थ वर्गीय […]

विज्ञापन
पटना : नगर निगम के कर्मचारियों ने 27 सितंबर से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. 26 सितंबर को मशाल जुलूस निकालने के बाद 27 सितंबर को निगम कर्मी हड़ताल पर चले जायेंगे. शुक्रवार को नगर आयुक्त का घेराव करने के बाद कर्मचारियों की वार्ता हुई और इसके बाद नगर निगम चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के महासचिव नंद किशोर दास ने इसकी घोषणा की.
उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की जायेगी. इसके पहले उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर मौर्यलोक स्थित निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त का घेराव किया और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाये. इसके बाद पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया. वार्ता के बाद पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के महासचिव नंद किशोर दास ने बताया कि निगम कर्मियों की मांगों को नगर आयुक्त के समक्ष रखा गया लेकिन वार्ता संतोषजनक नहीं रही.
इस विषय में आगे भी हम आंदोलन करते रहेंगे. वार्ता में मिथिलेश कुमार, गंगा पासवान, निरसा देवी, फुल कुमारी देवी, शांति देवी, राजेश पासवान आदि ने कहा कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन