बिहटा : प्रखंडों में ठनका गिरने से चार की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहटा : मंगलवार को तेज आंधी व बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान परेव गांव निवासी दूधनाथ चौधरी के रूप में हुई है. उनके पुत्र राजकुमार ने बताया कि शौच के लिए निकले थे तभी बारिश शुरू हो गयी. इस दौरान वह बचने के लिए एक […]
विज्ञापन
बिहटा : मंगलवार को तेज आंधी व बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान परेव गांव निवासी दूधनाथ चौधरी के रूप में हुई है.
उनके पुत्र राजकुमार ने बताया कि शौच के लिए निकले थे तभी बारिश शुरू हो गयी. इस दौरान वह बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गये. तभी ठनका गिरा और उसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी. परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पालीगंज में अधेड़ की मौत: पालीगंज. सिगोड़ी थाना क्षेत्र की नदहरी कोदहरी पंचायत के शाहाचक गांव में मंगलवार की रात ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक गांव के अमीरक यादव 65 साल गांव से घूमकर घर आ रहे थे. इसी बीच ठनका गिरा जिसकी चपेट में आने उनकी मौत हो गयी.
मनेर में ठनके से गयी जान: मनेर. प्रखंड के रामपुर गांव में ठनका की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया जाता है कि रामपुर निवासी 55 वर्षीय अयोध्या साह खेत में देर शाम घूमने गये थे.
अचानक ठनका की चपेट में आने से गिर पड़े, आसपास के ग्रामीणों द्वारा उठाकर निजी क्लिनिक में ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










