ePaper

पटना : 6 लाख से तैयार होगा कचरा से खाद बनाने का सिस्टम

Updated at : 11 Sep 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 6 लाख से तैयार होगा कचरा से खाद बनाने का सिस्टम

पटना : सभी नगर निकायों के घरों से निकलने वाले गिला व सूखा कचरा से खाद बनाने के लिए सिस्टम का मानक प्राक्कलन नगर निकास व आवास विभाग की ओर से तैयार किया गया है. इसमें 3000 वर्ग फुट क्षेत्र में 20 कम्पोस्ट पीट, श्रेडिंग प्लेटफार्म, मशीन का प्लेटफार्म व ड्राई वेस्ट प्लेटफार्म के निर्माण […]

विज्ञापन
पटना : सभी नगर निकायों के घरों से निकलने वाले गिला व सूखा कचरा से खाद बनाने के लिए सिस्टम का मानक प्राक्कलन नगर निकास व आवास विभाग की ओर से तैयार किया गया है. इसमें 3000 वर्ग फुट क्षेत्र में 20 कम्पोस्ट पीट, श्रेडिंग प्लेटफार्म, मशीन का प्लेटफार्म व ड्राई वेस्ट प्लेटफार्म के निर्माण का काम किया जाना है. इसके अलावा विभाग ने पूरे प्रोजेक्ट को कैसे स्थापित किया जायेगा, इसका माॅडल भी तैयार कर लिया है. साथ ही सभी नगर निकायों को इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए छह लाख 31 हजार 200 रुपये राशि निर्धारित की गयी है. गौरतलब है कि प्राक्कलन में गीला कचरा से जैविक खाद बनाने की कार्ययोजना तैयार की गयी है.
विभाग की ओर से नगर निकायों को जानकारी दी गयी है कि एनजीटी के निर्देश के तहत पूरे प्रोजेक्ट को छह माह में शुरू कर देना है. इस प्रोजेक्ट में सूखे कचरे को विभिन्न माध्यमों से रिसाइकिल कर दोबारा उपयोग में लाने का स्तर का बनाना है. अगर निर्माण में अन्य प्रक्रियाओं को पूरी करने में अधिक समय लगता है, तो इसे विभागीय रूप में काम कराया जाये. इसमें इलेक्ट्रिक व पीएचइ कनेक्शन के लिए विभाग की ओर से दस फीसदी एक मुश्त राशि विभाग की ओर से दी जायेगी. विभाग ने पूरे प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाकर भी भेजा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन