पटना : चोरी की बाइक पटना जंक्शन की पार्किंग में रखते हैं चोर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना के वाहन चोरों ने वाहन चोरी के बाद उसे छुपाने के लिए नया ट्रेंड अपनाया है. ये वाहनों की चोरी करने के बाद उसे पटना स्टेशन के पार्किंग में रखते हैं. इसके बाद मौका मिलते ही वहां से निकाल कर अपने ठिकाने तक पहुंचा देते हैं. इसका खुलासा उस समय हुआ जब […]
विज्ञापन
पटना : पटना के वाहन चोरों ने वाहन चोरी के बाद उसे छुपाने के लिए नया ट्रेंड अपनाया है. ये वाहनों की चोरी करने के बाद उसे पटना स्टेशन के पार्किंग में रखते हैं.
इसके बाद मौका मिलते ही वहां से निकाल कर अपने ठिकाने तक पहुंचा देते हैं. इसका खुलासा उस समय हुआ जब लालजी टोला निवासी अमित कुमार की बाइक करबिगहिया के वाहन पार्किंग में लगा हुआ पाया गया. खास बात यह है कि उस बाइक की हैंडिल भी खुली थी. जिसे वहां से कोई भी आ कर ले जा सकता था. अमित की बाइक सोमवार की सुबह गांधी मैदान के पांच नंबर गेट से गायब हुई थी.
वे बाइक को गेट पर लगा कर अंदर चले गये थे और वापस लौटने पर बाइक को गायब पाया था. इसके बाद उन्होंने गांधी मैदान पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस को सूचित करने के बाद अमित कुमार ने खुद ही अपनी बाइक को खोजना शुरू कर दिया. वे पटना जंक्शन के साथ ही अन्य जगहों पर बने पार्किंग में अपनी बाइक को खोजने लगे. उनकी मेहनत रंग लायी और बाइक करबिगहिया के वाहन पार्किंग में लगी हुई थी. इसके बाद उन्होंने गांधी मैदान पुलिस को मामले की जानकारी दी और बाइक को बरामद कर लिया गया. इधर, वाहन चोरों के इस नये ट्रेंड से पुलिस भी हैरान है.
वाहन चोरी की और लगा दिया पार्किंग में
जानकारी के अनुसार, वाहन चोर ने अमित कुमार की बाइक चोरी की और उसे पार्किंग में लगा दिया और पैसे देकर टिकट ले लिया. इसके बाद वह वहां से पैदल ही निकल गया. बाइक चोर इतने शातिर है कि उक्त बाइक को वे खुद लेने के लिए पार्किंग में नहीं जाते, बल्कि किसी अन्य को भेज कर हटा देते. अगर कोई ग्राहक मिल जाता तो उसे ही वहां भेज देते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










