फुलवारीशरीफ : पुलिस ने युवक को उठाया बाइपास किया जाम, हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिप्सी से आयी पुलिस ने गर्दनीबाग थाना के विष्णुपुरी से एक युवक हेमंत कुमार को उठा ले गयी. इसके विरोध में युवक के परिजन और स्थानीय लोग बेउर मोड़ एक पास बाइपास सड़क पर उतर गये. पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज लोगों ने बाइपास सड़क […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिप्सी से आयी पुलिस ने गर्दनीबाग थाना के विष्णुपुरी से एक युवक हेमंत कुमार को उठा ले गयी. इसके विरोध में युवक के परिजन और स्थानीय लोग बेउर मोड़ एक पास बाइपास सड़क पर उतर गये. पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज लोगों ने बाइपास सड़क को जाम कर दिया. जाम से बाइपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
जाम कर रहे लोगों ने बताया कि विष्णुपुरी में कमेटी हाॅल के पास रहने वाला युवक हेमंत कुमार को पुलिस अचानक उठाकर ले गयी. पुलिस को युवक के परिजनों को बताना चाहिए था कि उसे किस मामले में ले जा रही है. करीब एक घंटे तक बेऊर मोड़ जाम रहा जिससे लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ी. एक घंटे बाद युवक के परिजन कुछ लोगों के साथ पटना वरीय पुलिस अधिकारियों के पास पता लगाने चले गये और जाम समाप्त हो गया.इस मामले में गर्दनीबाग व बेऊर थाने से संपर्क करने पर कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कही गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










