पटना : बस और ऑटो में टक्कर ड्राइवर के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन

तोड़फोड़ व पिटाई करने के आरोप में लिया गया हिरासत में पटना : दिनकर चौराहे के पास मंगलवार की रात करीब 10 बजे बस व ऑटो में टक्कर हो गयी. इससे ऑटो में बैठा एक छोटा बच्चा चोटिल हो गया. बच्चे को चोट लगते देख पिता आक्रोशित हो गये और बस चालक की जम कर […]

विज्ञापन
तोड़फोड़ व पिटाई करने के आरोप में लिया गया हिरासत में
पटना : दिनकर चौराहे के पास मंगलवार की रात करीब 10 बजे बस व ऑटो में टक्कर हो गयी. इससे ऑटो में बैठा एक छोटा बच्चा चोटिल हो गया. बच्चे को चोट लगते देख पिता आक्रोशित हो गये और बस चालक की जम कर पिटाई कर दी.
इतना ही नहीं देखते ही देखते वहां काफी भीड़ जुट गयी और बस में तोड़फोड़ कर बस चालक को बुरी तरह से पीटा. मामला शहर के कदमकुआं थाने के नाला रोड स्थित दिनकर चौराहे के पास हुई. पुलिस की टीम गयी तो मामला शांत हुआ.
बस जब्त, चालक समेत छह लोग हिरासत में : कदमकुआं पुलिस ने बस व ऑटो दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही ड्राइवर समेत मारपीट करने वाले छह लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. जानकारी देते हुए बच्चे के पिता ने बताया कि चालक बस को स्पीड गति से चला रहा था.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के कई पार्ट टूट गये. इतना ही नहीं टक्कर के बाद बस चालक ऑटो चालक से गाली-गलौज करने लगा. वहीं चोटिल बच्चे को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.
कदमकुआं थाना प्रभारी निशिकांत निशी ने कहा कि बस में तोड़फोड़ व पिटाई करने के आरोप में हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है. जो भी दोषी पाया जायेगा, नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. वहीं मारपीट के दौरान करीब एक घंटे तक दिनकर चौराहे के आसपास जाम लगा रहा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन