प्रखंडों में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 7:42 AM

विज्ञापन

बिक्रम : बाजार स्थित माता संतोषी मंदिर के प्रांगण में शनिवार को अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज की ओर से बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया. मौके पर गुड्डू कुमार ने कहा कि मद्धेशिया समाज के कुलगुरु श्री श्री 108 […]

विज्ञापन

बिक्रम : बाजार स्थित माता संतोषी मंदिर के प्रांगण में शनिवार को अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज की ओर से बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया.

मौके पर गुड्डू कुमार ने कहा कि मद्धेशिया समाज के कुलगुरु श्री श्री 108 संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज अवतार धर्म की रक्षा, मानवता का संदेश देने व मानवों के बीच बढ़ रही वैमनस्यता को दूर करने के लिए हुआ था. महाराज जी के बारे में विस्तार से बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. साथ ही बाबा गणिनाथ की तस्वीर पर फूल, माला, सेब, केला सहित अन्य पूजा सामग्री अर्पित कर पूजन व आरती की.
पूजा के पश्चात माता संतोषी मंदिर प्रांगण में भजन- कीर्तन किया गया, जिसमें श्रद्धालु महिलाओं मुन्नी देवी, वीणा गुप्ता, रमश्रीगारी देवी द्वारा बाबा गणिनाथ का भजन कीर्तन किया गया. मौके पर वार्ड पार्षद मुन्नी देवी, दीनानाथ गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रभात, मुकेश , गुड्डू कुमार गुप्ता, आलोक कुमार, जीतू कुमार, राजू कुमार, सुनील कुमार, विश्वजीत कुमार, बबलू कुमार सहित आदि लोग शामिल थे.
अथमलगोला. प्रखंड अंतर्गत उष्मानपुर पंचायत के बुडरा गांव में श्री श्री 108 श्री बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव के मौके पर आयोजित दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. विगत कई वर्षों से बुडरा गांव स्थित मंदिर में धूमधाम से बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है. इस अवसर पर मेले में आये श्रद्धालुओं के लिए पंचायत की मुखिया मनीता कुमारी और समाजसेवी नागमणि यादव के सौजन्य से भंडारे का भी आयोजन किया गया.
मनेर में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
मनेर. बाबा गणिनाथ वार्षिक पूजनोत्सव शनिवार को मनेर वैश्य धर्मशाला में आयोजित किया गया. अखिल भारतीय मद्धेशीय कानून वैश्य समाज द्वारा आयोजित पूजनोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा मौके पर मौजूद लोगों ने बाबा गणिनाथ जी के बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.
मौके पर संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, कार्यवाहक मंत्री राजू प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, भामाशाह, सुभाष प्रसाद, अजीत गुप्ता, अधिवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता, अमूल्य गुप्ता, बेबी मुनी देवी, माधुरी गुप्ता आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन