वोटर लिस्ट की गड़बड़ी आज से सुधारें
Updated at : 01 Sep 2019 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना सहित सूबे में आज से 30 सितंबर तक इलेक्टर्स वेरिफिकेशन प्रोग्राम (इवीपी) चलेगा. इस प्रोग्राम के दौरान मतदाताओं का ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सत्यापन किया जायेगा. ऑफलाइन माध्यम से बीएलओ घर-घर घूम कर मृत या विस्थापित मतदाताओं की पहचान करेंगे. वहीं ऑनलाइन माध्यम से मतदाता स्वयं वोटर हेल्पलाइन एप या […]
विज्ञापन
पटना : पटना सहित सूबे में आज से 30 सितंबर तक इलेक्टर्स वेरिफिकेशन प्रोग्राम (इवीपी) चलेगा. इस प्रोग्राम के दौरान मतदाताओं का ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सत्यापन किया जायेगा. ऑफलाइन माध्यम से बीएलओ घर-घर घूम कर मृत या विस्थापित मतदाताओं की पहचान करेंगे.
वहीं ऑनलाइन माध्यम से मतदाता स्वयं वोटर हेल्पलाइन एप या राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) पर लॉगिन कर वोटर लिस्ट में अपना व पूरे परिवार की नाम, फोटो व पता आदि की गड़बड़ी दूर कर सकेंगे. इसके लिए एक सितंबर से पोर्टल व एप पर इवीपी नाम से नया लिंक उपलब्ध करा दिया जायेगा.
इपिक नंबर डाल करें रजिस्ट्रेशन : ऑनलाइन सत्यापन के लिए मतदाताओं को इवीपी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए वे अपना इपिक (मतदाता फोटो पहचान पत्र) नंबर, नाम, मोबाइल नंबर व इ-मेल आइडी डालेंगे.
रजिस्ट्रेशन करते ही रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आयेगा. ओटीपी लॉगिन करते ही स्क्रीन पर मतदाता सूची की फोटो सहित उनकी पूरी डिटेल दिखने लगेगी. आवश्यक संशोधन करने के बाद उसे सबमिट कर प्रिंट करेंगे और फिर उसी वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे.
फैमिली हेड करेंगे लॉगिन
फैमिली ग्रुप के अन्य सदस्यों के नाम, फोटो या पते में संशोधन के लिए फैमिली हेड की इपिक नंबर से लॉगिन होगा. पोर्टल पर मतदाताओं को प्रमाण के लिए संबंधित एक डॉक्यूमेंट भी अपलोड करना होगा. सबमिट करते ही फॉर्म संबंधित बीएलओ के लॉगइन में चला जायेगा, जिसके बाद संशोधन स्वीकार कर उसे वोटर लिस्ट पर अपडेट कर दिया जायेगा. सत्यापन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों पासपोर्ट, डीएल, आधार, राशन कार्ड आदि अन्य दस्तावेज की कॉपी अपलोड की जा सकती है.
15 अक्तूबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन
निर्वाचन विभाग वोटर लिस्ट रिवीजन प्रोग्राम शुरू कर रहा है. इसके तहत एक जनवरी, 2020 के आधार पर नयी मतदाता सूची तैयारी होगी. 15 अक्तूबर, 2019 को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन होगा. इस ड्राफ्ट पर 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति ली जायेगी. 15 दिसंबर, 2019 तक दावा-आपत्ति का निबटारा करने के बाद 15 जनवरी, 2020 को नयी मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा.
मतदाता अब खुद मोबाइल एप या पोर्टल के माध्यम से खुद को वेरिफाइ कर गड़बड़ियां दूर कर पायेंगे.
बिपिन कुमार, प्रभारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




