CM नीतीश ने की बिहार में बीजेपी नेता अरुण जेटली की मूर्ति लगाने की घोषणा, कहा- राजकीय समारोह के रूप में मनेगी जयंती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2019 2:22 PM
पटना : राजधानी के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शनिवार को एनडीए की ओर से आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की याद में मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने कहा कि जेटली की जयंती को हर […]
पटना : राजधानी के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शनिवार को एनडीए की ओर से आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की याद में मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने कहा कि जेटली की जयंती को हर साल राजकीय समारोह के रूप में मनाया जायेगा. मालूम हो कि बीते 24 अगस्त को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया था.
जेटली के निधन को बताया था निजी क्षति
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्तिगत क्षति बताया था. साथ ही बिहार में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की थी. जेटली को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनसे उनके व्यक्तिगत संबंध थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










