जस्टिस राकेश कुमार केसों की सुनवाई नहीं करेंगे, तत्काल प्रभाव से लगी रोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 11:00 AM
पटना : हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश कुमार के सभी केसों की सुनवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने नोटिस जारी कर कहा है कि जस्टिस राकेश कुमार किसी भी केस की सुनवाई नहीं कर सकेंगे. मालूम हो कि हाइकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस राकेश कुमार ने […]
पटना : हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश कुमार के सभी केसों की सुनवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने नोटिस जारी कर कहा है कि जस्टिस राकेश कुमार किसी भी केस की सुनवाई नहीं कर सकेंगे.
मालूम हो कि हाइकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस राकेश कुमार ने वरिष्ठ जजों और हाइकोर्ट प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा था कि राज्य की निचली अदालतों के भ्रष्ट न्यायिक अधिकारियों को संरक्षण मिल रहा है. जिस अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त होना चाहिए, उस अधिकारी को मामूली सी सजा देकर छोड़ दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि जस्टिस राकेश कुमार की तल्ख टिप्पणी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










