पटना : दस मॉडलों में तैयार होंगे राज्य के बस स्टैंड व बस स्टाॅप, दिये गये निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य के सभी जिला मुख्यालय में बुडको व परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयास बस स्टैंडों का निर्माण किया जाना है. इसके बाद अनुमंडल कार्यालयों में भी बस स्टॅाप बनेंगे. इसके लिए नगर विकास व आवास विभाग की ओर से बस स्टाॅप व स्टैंड के लिए दस अलग-अलग तरह के मॉडल व डिजाइन तैयार […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के सभी जिला मुख्यालय में बुडको व परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयास बस स्टैंडों का निर्माण किया जाना है. इसके बाद अनुमंडल कार्यालयों में भी बस स्टॅाप बनेंगे.
इसके लिए नगर विकास व आवास विभाग की ओर से बस स्टाॅप व स्टैंड के लिए दस अलग-अलग तरह के मॉडल व डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं. ताकि, जगह की उपलब्धता के अनुसार किसी भी जगह पर बस स्टैंड का निर्माण किया जा सके. वहीं जमीन चयन के लिए प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जायेगा. वहीं बस स्टैंड की रख रखाव के लिए जिलाधिकारी स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जायेगा.
गौरतलब है कि पूरे योजना को जमीन पर उतारने के लिए एक छह सदस्यों वाली एक अंतर विभागीय टीम का भी गठन किया गया है. विभाग के निर्देश के अनुसार जिन जगहों पर तीस वर्षों के अधिक समय से बस स्टैंड चल रहा है. उन जगहों की जमीन लीज पर लेने का प्रस्ताव भी स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से दिया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन