पटना : अगस्त तक सभी लाभुकों को देनी है दूसरी किस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

गली-नाली और शौचालय निर्माण का मामला पटना : नगर विकास व आवास विभाग में सोमवार को भागलपुर, गया , मुजफ्फरपुर समेत राज्य के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी व प्रतिनिधि पदाधिकारियों की बैठक की गयी. बैठक में विभाग की ओर से सभी योजनाओं के नोडल पदाधिकारियों ने वर्तमान में समय में चल रही योजनाओं […]
विज्ञापन
गली-नाली और शौचालय निर्माण का मामला
पटना : नगर विकास व आवास विभाग में सोमवार को भागलपुर, गया , मुजफ्फरपुर समेत राज्य के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी व प्रतिनिधि पदाधिकारियों की बैठक की गयी. बैठक में विभाग की ओर से सभी योजनाओं के नोडल पदाधिकारियों ने वर्तमान में समय में चल रही योजनाओं की वर्तमान मासिक रिपोर्ट ली गयी. साथ ही सरकार के सात निश्चय योजना को मार्च 2020 तक पूरा करने के निर्देश दिये गये.
सभी नगर निकायों में ठोस कचरा प्रबंधन योजना, शहरी क्षेत्रों में नाली-गली निर्माण को दो माह के भीतर पूरा करने के अलावा पेयजल की स्कीम को पूरा करने के निर्देश दिये गये. गौरतलब है कि विभाग में प्रधान सचिव व विभागीय मंत्री के नहीं मौजूद होने के कारण उच्च स्तरीय समीक्षा नहीं हो सकी.
अगस्त तक सभी को देनी है दूसरी किस्त : जानकारी के अनुसार गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर से लेकर अन्य नगर निकायों में दो अक्तूबर से होने वाले ओडीएफ की तैयारी की समीक्षा की गयी. निर्देश दिया गया कि हर हाल में अगस्त के अंत तक सभी लाभुकों को योजना की दूसरी किस्त भी जारी कर दी जाये. इसके अलावा विभाग की ओर से शुरू किये जाये वाले थर्ट पार्टी सर्वे में सभी स्तरों से जांच की जायेगी. गौरतलब है कि पटना, भागलपुर से लेकर अन्य नगर निगमों में शौचालय निर्माण की स्थिति बेहतर नहीं हैं.
मार्च तक पूरी करनी है नली गली योजना : इसके अलावा नगर निकायों को मार्च तक अपने शहरी क्षेत्र में पक्की नाली-गली योजना का काम भी पूरा किया जाना है. सात निश्चय में सबसे पहले पूरी होने वाली यही योजना होगी.
इसके अलावा जिन शहरों में अमृत मिशन के तहत पेयजल योजना सप्लाइ पूरा करने का काम किया जा रहा है. उसमें जल्द से जल्द हाउस कनेक्शन का काम पूरा किया जाये. वहीं बड़े नगर निगमों में अन्य योजनाओं की तहत शुरू होने वाले बड़ी योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




