पटना :दिन भर नये नगर आयुक्त को लेकर लगते रहे कयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन की प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म हो गयी है. प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म होने के बाद उनकी सेवा पैतृक विभाग केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय को वापस कर दी गयी है. इसके साथ ही दो माह के अवकाश की स्वीकृति भी दी गयी है. सामान्य प्रशासन विभाग […]
विज्ञापन
पटना : पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन की प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म हो गयी है. प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म होने के बाद उनकी सेवा पैतृक विभाग केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय को वापस कर दी गयी है. इसके साथ ही दो माह के अवकाश की स्वीकृति भी दी गयी है.
सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना की खबर नगर निगम मुख्यालय पहुंची, तो निगम अधिकारियों व कर्मियों के बीच चर्चा गर्म थी. हालांकि, सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नये नगर आयुक्त की प्रतिनियुक्त नहीं की गयी है. इससे नगर निगम मुख्यालय से लेकर अंचल कार्यालयों में नये नगर आयुक्त को लेकर दिन भर कयास लगाये जाते रहे. चार-पांच आइएएस अधिकारियों के नाम पर खूब चर्चा भी हो रही थी.
नये नगर आयुक्त के लिए होंगी कई चुनौतियां
नये नगर आयुक्त के लिए नगर निगम में कई चुनौतियां होंगी. इसमें निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय से पूरा करना और शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था को कायम रखना प्रमुख हैं. निगम की ओर से मौर्यालोक के सौंदर्यीकरण, अदालतगंज तालाब के सौंदर्यीकरण, वीरचंद पटेल पथ के कैफेटेरिया के साथ-साथ राजेंद्र नगर, मछुआ टोली व बिड़ला मंदिर रोड स्थित भूखंडों पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाना शामिल है. वहीं, शहर की बेहतर साफ-सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन के तहत कचरे से बिजली, डीजल, पानी के साथ-साथ कंपोस्ट बनाने की योजना को धरातल पर उतारना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










