बिहार : फरार बाहुबली विधायक अनंत सिंह का तीसरा वीडियो आया सामने, कहा...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2019 10:54 PM
पटना : एके 47 की बरामदगी मामले में फरार बाहुबली विधायक अनंत सिंह का तीसरा वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वे पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करेंगे. बल्कि काेर्ट के समक्ष सरेंडर करेंगे. उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है. बिहारके मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि मोकामा […]
पटना : एके 47 की बरामदगी मामले में फरार बाहुबली विधायक अनंत सिंह का तीसरा वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वे पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करेंगे. बल्कि काेर्ट के समक्ष सरेंडर करेंगे. उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है.
बिहारके मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि मोकामा में एक सांसद व अन्य लोगों ने मीटिंग की है. जिसमें दो हथियार मंगाये गये और एक हथियार मेरे गोतिया जसवीर व कर्मवीर को दे दिया गया. जबकि, दूसरा हथियार उनको देकर पुलिस कोर्ट में उपस्थित कराने की फिराक में हैं.
गौर हो कि बीते दिनों अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में हुएछापेमारी के दौरान बाहुबली विधायक के आवास से आधुनिक हथियार एके-47 राइफल और भारी संख्या में कारतूस समेत हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था. इस मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे विधायक अनंत सिंहके किसी भी वक्त सरेंडर करनेकी चर्चा गुरुवार को दिन भरहोती रहीं. हालांकि, अनंत सिंहनेअभी तक सरेंडर नहीं किया है. वहीं पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयासरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










