पटना : कानून व्यवस्था को लेकर अफसरों के साथ वीसी करेगा पुलिस मुख्यालय

Updated at : 22 Aug 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कानून व्यवस्था को लेकर अफसरों के साथ वीसी करेगा पुलिस मुख्यालय

पटना : राज्य में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस मुख्यालय गुरुवार को सभी रेंज आइजी, डीआइजी, एसएसपी और एसपी के साथ वीडियो कान्फ्रेंस करेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें मुख्य फोकस इस बात पर रहेगा के क्राइम कंट्रोल को लेकर मुख्यालय ने जो निर्देश दिये हैं उस पर किस एसएसपी […]

विज्ञापन
पटना : राज्य में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस मुख्यालय गुरुवार को सभी रेंज आइजी, डीआइजी, एसएसपी और एसपी के साथ वीडियो कान्फ्रेंस करेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें मुख्य फोकस इस बात पर रहेगा के क्राइम कंट्रोल को लेकर मुख्यालय ने जो निर्देश दिये हैं
उस पर किस एसएसपी ने कितना अमल किया है. गुड पुलिसिंग के लिये जिला पुलिस ने क्या कदम उठाये हैं इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है. मुख्यालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि मानीटरिंग के दौरान पाया गया है कि कई एसएसपी- एसपी गश्ती और डीएसपी के काम की मॉनीटरिंग में लापरवाही बरत रहे हैं.
डीएसपी के काम की समीक्षा के बाद मुख्यालय एसपी-एसएसपी के काम की समीक्षा कर सकता है. गुरुवार शाम चार बजे से होने वाली इस वीसी में डीजीपी, एडीजी मुख्यालय, एडीजी विधि व्यवस्था, आइजी मुख्यालय सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन