फुलवारीशरीफ : बेऊर में दूसरे के बदले परीक्षा देते गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : बेऊर थाने की पुलिस ने सिपारा पैंतीस फुट इलाके में बिहार डिजिटल ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया है. थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि एसएससी की परीक्षा में शेखपुरा निवासी सुबोध कुमार के बदले में नीरज कुमार परीक्षा दे रहा था […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : बेऊर थाने की पुलिस ने सिपारा पैंतीस फुट इलाके में बिहार डिजिटल ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया है. थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि एसएससी की परीक्षा में शेखपुरा निवासी सुबोध कुमार के बदले में नीरज कुमार परीक्षा दे रहा था .
नीरज ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि उसे प्रिंस ने परीक्षा में बैठने के लिए बोला था . पुलिस ने बाद में प्रिंस को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि पूछताछ के बाद और इस संबंध में खुलासा हो सकता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन