पटना समेत 23 जिलों मे जल जीवन-हरियाली अभियान शुरू
Updated at : 21 Aug 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

आहर-पइन के लिए 10 अरब होंगे खर्च पटना : पटना समेत य के 23 जिलों में जल-जीवन और हरियाली अभियान शुरू हो गया है. सरकार ने इन जिलों में जल संरक्षण और सिंचाई की 315 आहर-पइन योजनाओं की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया है. ये योजनाएं 23 जिलों के लिए हैं. इसमें से 222 […]
विज्ञापन
आहर-पइन के लिए 10 अरब होंगे खर्च
पटना : पटना समेत य के 23 जिलों में जल-जीवन और हरियाली अभियान शुरू हो गया है. सरकार ने इन जिलों में जल संरक्षण और सिंचाई की 315 आहर-पइन योजनाओं की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया है. ये योजनाएं 23 जिलों के लिए हैं. इसमें से 222 टेंडर मंगलवार को जारी किये गये हैं, जबकि 93 शनिवार को जारी किया गया था.
इसके साथ ही विभाग ने सभी जिलों से स्थानीय तालाबों की हालत पर रिपोर्ट मांगी है. वर्ष 2019-20 के लिए आहर-पइन और तालाब के लिए दस अरब रुपये खर्च किये जायेंगे. जिन जिलों में आहर-पइन की मरम्मत होनी है उनमें पटना, नालंदा, कैमूर, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, नवादा, मुंगेर, बांका, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, सासाराम, मधुबनी, दरभंगा, बेतिया, सीतामढ़ी और सहरसा शामिल हैं.
लघु जल संसाधन विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि राज्य में लघु सिंचाई के लिए करीब चार हजार आहर-पइन बने हुए हैं, लेकिन इनमें से करीब एक हजार से ही सिंचाई की सुविधा मिल पा रही है. अन्य तीन हजार आहर-पइन को कई चरणों में मरम्मत किये जाने की योजना है.
इनमें से फिलहाल 315 आहर-पइन योजनाओं की मरम्मत कर उनसे सिंचाई और जल संरक्षण सुविधाएं विकसित करने का काम किया जा रहा है.
करीब चार महीने में आहर-पइनों की होगी मरम्मत : विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि टेंडर की प्रक्रिया खत्म होने के बाद संबंधित एजेंसी को काम सौंप दी जायेगी. आहर-पइन की मरम्मती का काम अक्टूबर 2019 से जनवरी 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य है. ऐसे में फरवरी से इन अाहर-पइनों से सिंचाई का पानी मिलने लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




