पटना : दिन में चला हंगामा, रात को बंटा नियुक्तिपत्र

Updated at : 09 Aug 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दिन में चला हंगामा, रात को बंटा नियुक्तिपत्र

पांचवें चरण की जिला पर्षद की नियोजन प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों ने उठाये सवाल पटना : पांचवें चरण में माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन के लिए अंतिम दौर की प्रक्रिया गुरुवार को विवादों की भेंट चढ़ गयी. अभ्यर्थियों ने केबी सहाय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रही विद्यालय चयन प्रक्रिया का जम कर विरोध किया. उनका कहना […]

विज्ञापन
पांचवें चरण की जिला पर्षद की नियोजन प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों ने उठाये सवाल
पटना : पांचवें चरण में माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन के लिए अंतिम दौर की प्रक्रिया गुरुवार को विवादों की भेंट चढ़ गयी. अभ्यर्थियों ने केबी सहाय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रही विद्यालय चयन प्रक्रिया का जम कर विरोध किया. उनका कहना था कि विद्यालय चयन की प्रक्रिया निर्धारित नियोजन नियमों को ताक पर रखकर की जा रही है.
दूसरी तरफ नियोजन समिति ने सारे विरोध को अनसुना कर विद्यालय चयन की प्रक्रिया पूरी करायी और रात को नियुक्तिपत्र बांटा गया. हंगामा सुबह साढ़े दस बजे तब शुरू हुआ, जब नियोजन समिति ने अभ्यर्थियों को फरमान सुना दिया कि केवल उन्हीं को विद्यालय चयन समिति की प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा, जिनका चयन सूची में नाम है.
इस पर आपत्ति जताते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि काउंसेलिंग के लिए नियमानुसार एक पद पर पांच व विशेष परिस्थिति में तीन अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है, ताकि अनुपस्थित रहने पर दूसरे अभ्यर्थी को चुना जा सके. नियोजन समिति ने अभ्यर्थियों के तर्क को खारिज कर दिया. इस तरह सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक हंगामा चलता रहा. जिला परिषद अध्यक्ष अंजु कुमारी से अभ्यर्थी उलझ गये. अध्यक्ष को स्कूल से बाहर नहीं जाने दिया गया. करीब एक घंटे तक उनके खिलाफ प्रदर्शन होता रहा. अंत में पुलिस की दम पर वे गेट से
बाहर आयीं.
पटना : पांचवें चरण 2016 के लिए जिला पर्षद नियोजन समिति ने गुरुवार को बुलाये गये अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग की. कुल 223 अभ्यर्थियों में से 155 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे गये. प्रक्रिया गुरुवार को रात 10 से 11 बजे के बीच पूरी हुई. केवी सहाय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह ठीक साढ़े 10 बजे से प्रक्रिया शुरू हुई थी. डीपीओ (स्थापना) केशव कुमार ने बताया कि प्लस टू (हायर सेकेंडरी) में बुलाये गये 43 शिक्षकों में केवल 28 अभ्यर्थी ही आये. सेकेंड्री में कुल 127 अभ्यर्थी शिक्षक बनाये गये हैं. 68 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन