पटना : 20 रुपये का नया नोट बैंकों तक पहुंचा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : रिजर्व बैंक की ओर से 20 रुपये का नया नोट जारी किया गया है. वह सूबे के बैंकों तक पहुंच गया है. अगले एक-दो दिन में बैंकों के काउंटर से लोगों को मिलने लगेगा. इसके अलावा 20 रुपये का नया नोट रिजर्व बैंक के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है. रिजर्व […]
विज्ञापन
पटना : रिजर्व बैंक की ओर से 20 रुपये का नया नोट जारी किया गया है. वह सूबे के बैंकों तक पहुंच गया है. अगले एक-दो दिन में बैंकों के काउंटर से लोगों को मिलने लगेगा. इसके अलावा 20 रुपये का नया नोट रिजर्व बैंक के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है. रिजर्व बैंक से मिली जानकारी के अनुसार 20 रुपये का नया नोट राज्य में स्थित भी बैंक करेंसी चेस्ट को भेजा जा चुका है. यह नोट मैसूर प्रेस में छपा है.
यह नया नोट पीले रंग का है. नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली एलोरा की गुफाओं की तस्वीर है. नये नोट के आगे के हिस्से पर महात्मा गांधी का चित्रण बीच में है. इसी साइड नोट का मूल्य हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में लिखा है. पुराने के मुकाबले 20 रुपये का नया नोट थोड़ा छोटा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन