पटना : तलाक के हाइप्रोफाइल मामले में पत्नी ने रखा पक्ष, कहा- पति गांजे के नशे में हमेशा रहते हैं धुत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : सूबे में तलाक के चल रहे एक हाइ प्रोफोइल मामले में पति के आरोपों पर पत्नी ने अपना पक्ष रखा है. 17 पृष्ठों के अपने जवाब में पत्नी ने कहा है कि पति हमेशा गांजा के नशे में धुत रहते हैं. उन्हें जब मना किया जाता था तो वे अपने आप को भगवान […]
विज्ञापन
पटना : सूबे में तलाक के चल रहे एक हाइ प्रोफोइल मामले में पति के आरोपों पर पत्नी ने अपना पक्ष रखा है. 17 पृष्ठों के अपने जवाब में पत्नी ने कहा है कि पति हमेशा गांजा के नशे में धुत रहते हैं. उन्हें जब मना किया जाता था तो वे अपने आप को भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण व राधा का स्वंयभू अवतार बताते थे. इसके बाद कभी घाघरा-चोली पहन कर राधा बन कर सामने आ जाते थे तो कभी बांसुरी व मोरपंख लगा कर कृष्ण बन जाते थे. उन्हें हमेशा बताया जाता था कि वे शादीशुदा हैं और अपनी आदतों को छोड़ दें. लेकिन इसके बावजूद भी गांजा का नशा करना नहीं छोड़ा.
गांजा पीने के बाद ही वे अजीबो-गरीब हरकत करते थे. इस बात की शिकायत उन्होनें उनके परिजनों से भी की थी. लेकिन सभी यह कहते थे कि शांत रहो, धीरे-धीरे सुधार हो जायेगा. समझाने के बाद भी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे. वे ससुराल में ही रह रही हैं, लेकिन वहां उन्हें कैद कर रखा है. सिम कार्ड बंद कर दिया गया है. किसी से बात करने की इजाजत नहीं है और खाना भी ठीक से नहीं दिया जा रहा है. पति की मां भी चाहती है कि ससुराल में न रहे और मायके चली जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन