पटना : आठ को बांटे जायेंगे नियुक्तिपत्र
Updated at : 06 Aug 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षक नियोजन : शिक्षा विभाग ने दिया नया शेड्यूल पटना : जिले में पांचवें चरण के शिक्षक नियोजन के लिए चुने गये अभ्यर्थियों को अाठ अगस्त को विद्यालय चयन कराया जायेगा. इसी दौरान नियोजनपत्र बांट दिये जायेंगे. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इसकी औपचारिक सूचना छह अगस्त मंगलवार को एनआइसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी […]
विज्ञापन
शिक्षक नियोजन : शिक्षा विभाग ने दिया नया शेड्यूल
पटना : जिले में पांचवें चरण के शिक्षक नियोजन के लिए चुने गये अभ्यर्थियों को अाठ अगस्त को विद्यालय चयन कराया जायेगा. इसी दौरान नियोजनपत्र बांट दिये जायेंगे. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इसकी औपचारिक सूचना छह अगस्त मंगलवार को एनआइसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जायेगी. ताकि, नियोजन सूची में चुने गये अभ्यर्थी समय पर पटना आ सकें. नियोजन शेड्यूल के तहत सभी अभ्यर्थियों को 8 अगस्त को शास्त्री नगर स्थित केबी सहाय हाइस्कूल में बुलाया जायेगा.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने सोमवार को देर शाम नियोजन का नया शेड्यूल दिया है. इसके तहत नियोजन समिति अधूरा रह गया नियोजन पूरा करेगी.
गौरतलब है कि इससे पहले नियोजन की प्रक्रिया निबटाने के लिए शेड्यूल 28 जुलाई तक दिया गया था. उस दिन तक नियोजन समिति नियोजनपत्र नहीं बांट सकी. इससे परेशान अभ्यर्थियों ने केवी सहाय हाइस्कूल में प्रदर्शन भी किया था.
राज्यस्तरीय बैठक आज
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक छठें चरण के लिए शिक्षक नियोजन की राज्यस्तरीय बैठक मंगलवार को होगी. बैठक में नियोजन के संदर्भ में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं. बता दें कि शिक्षक नियोजन के लिए अभी रिक्तियों के संख्या जुटायी जा रही है. दरअसल चार से पांच नवनियुक्त बीइओ अभी रिक्तियों की रिपोर्ट डीइओ कार्यालय नहीं पहुंचा सके हैं. इन अफसरों पर कई ब्लॉक का चार्ज भी है. हालांकि, आधिकारिक सूत्र बता रहे हैं कि एक-दो दिन में यह जानकारी जुटा ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




