बिहार के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए कल से होगी काउंसेलिंग
Updated at : 06 Aug 2019 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

एमबीबीएस की 1603 तथा बीडीएस की 235 सीटों पर होगा नामांकन पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए पहले राउंड के लिए सीट एलॉटमेंट का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया. पांच से छह अगस्त तक सीट एलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करना होगा. इसके बाद […]
विज्ञापन
एमबीबीएस की 1603 तथा बीडीएस की 235 सीटों पर होगा नामांकन
पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए पहले राउंड के लिए सीट एलॉटमेंट का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया. पांच से छह अगस्त तक सीट एलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करना होगा.
इसके बाद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सात से आठ अगस्त को एडमिशन के लिए काउंसेलिंग होगी. प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के लिए नौ अगस्त को काउंसेलिंग होगी. डेंटल तथा बीवीसी के लिए 10 अगस्त को काउंसेलिंग होगी.
प्रक्रिया बीसीइसीइबी ऑफिस में पूरी की जायेगी. बीसीइसीइ बोर्ड ने कहा है कि जिन स्टूडेंट्स को सीट आवंटन जिन संस्थान में हुआ है, उनमें से सरकारी संस्थानों के लिए एडमिशन की राशि ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. वैसे स्टूडेंट्स जिनका सीट आवंटन निजी मेडिकल संस्थान में हुआ है और वे अपग्रेड का ऑप्शन नहीं देना चाहते हैं तथा एडमिशन लेना चाहते हैं. निर्धारित फीस की राशि का बैंक ड्राफ्ट संस्थान के नाम से बनवा कर जमा करेंगे.
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए 1003 सीटें
बीसीइसीइबी ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार एमबीबीएस में 1603 तथा बीडीएस के 235 सीटों पर एडमिशन होगा.
इसमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए 1003 सीटें हैं. वहीं, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए 600 सीटें हैं. सरकारी कॉलेजों में बीडीएस के लिए 35 सीटें हैं तथा निजी में 200 सीटों पर एडमिशन होगा.
एलॉटमेंट लॉक व च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि आज
पटना : राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए एलॉटमेंट लॉक व च्वाइस फिलिंग मंगलवार तक कर सकते हैं. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) के अनुसार फर्स्ट राउंड का प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट का रिजल्ट आठ अगस्त को जारी होगा.
एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड आठ से 10 अगस्त तक होगा. फर्स्ट राउंड के तहत एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन नौ से 11 अगस्त तक होगा. सेकेंड राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट 13 अगस्त को जारी होगी. सेकेंड राउंड के लिए एलॉटमेंट लेटर 14 से 16 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 17 से 19 अगस्त तक होगा.
पटना : पॉलिटेक्निक के लिए आज से च्वाइस फिलिंग
पटना : बिहार पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स छह अगस्त से सीट एलॉटमेंट के लिए ऑनलाइन रिजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिल कर सकते हैं. मॉक सीट एलॉटमेंट रिजल्ट आठ अगस्त को जारी होगा. सीट लॉक, च्वाइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त है.
फर्स्ट राउंड के लिए प्रोविजनल रिजल्ट 14 अगस्त को जारी होगा. एलॉटमेंट लेटर 14 से 15 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिशन के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया 17 से 19 अगस्त तक आयोजित होगा. सेकेंड राउंड के लिए प्रोविजनल रिजल्ट 21 अगस्त को जारी होगा. सेकेंड राउंड के तहत डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 25 से 26 अगस्त तक होगा. थर्ड राउंड का रिजल्ट 28 को जारी होगा. वहीं एक से दो सितंबर तक एडमिशन के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




