धारा 370 और धारा 35ए को तुरंत बहाल किया जाये : दीपंकर भट्टाचार्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2019 6:47 PM
पटना: भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति द्वारा धारा 370 को रद्द करना और जम्मू एवं कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों लद्दाख और जम्मू एवं कश्मीर में विभाजित करना भारतीय संविधान के विरुद्ध तख्ता पलट जैसी कार्यवाही से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि संकट […]
पटना: भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति द्वारा धारा 370 को रद्द करना और जम्मू एवं कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों लद्दाख और जम्मू एवं कश्मीर में विभाजित करना भारतीय संविधान के विरुद्ध तख्ता पलट जैसी कार्यवाही से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में जम्मू एवं कश्मीर की जनता के साथ पार्टी खड़ी है और यह आह्वान करती है कि संविधान पर हुए इस हमले और तख्ता पलट के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जाएं.
दीपंकर भट्टाचार्य ने मांग करते हुए कहा हैं कि कश्मीर घाटी से सैन्य बल तुरंत हटाये जाएं, धारा 370 और धारा 35ए को तुरंत बहाल किया जाये और सभी विपक्षी नेताओं को नजरबंदी से तत्काल रिहा किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










