पटना : श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय करे सरकार
Updated at : 04 Aug 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा के राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा ने केंद्र सरकार से श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय करने की मांग की है. उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि न्यूनतम मजदूरी तय करते समय श्रमिकों के परिवारों की स्थिति का ध्यान रखा जाना आवश्यक है. मजदूरी बिल, 2019 पर […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा के राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा ने केंद्र सरकार से श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय करने की मांग की है. उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि न्यूनतम मजदूरी तय करते समय श्रमिकों के परिवारों की स्थिति का ध्यान रखा जाना आवश्यक है.
मजदूरी बिल, 2019 पर राज्यसभा में चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने व मजदूरों के परिवार के गरिमामय जीवन के लिए मजबूती से आवाज़ उठायी. बिल को पारित किये जाने के लिए कई सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों को कभी भी अत्यधिक भुगतान नहीं किया गया. कहा कि एक परिवार में आम तौर पर दंपती, बच्चे और माता-पिता समेत छह लोग होते हैं, इसलिए न्यूनतम मजदूरी के समय यह ध्यान में रखना आवश्यक है. कि ऐसे परिवारों के लिए यह राशि पर्याप्त हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




