पटना :सजा दिलाने की फुल प्रूफ योजना तैयार
Updated at : 03 Aug 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अपराधी पकड़े जाते हैं और कुछ दिनों बाद ही जेल से जमानत पर छूट जाते हैं. गुरुवार को पकड़ा गया कुख्यात अपराधी पंकज शर्मा को पुलिस ने पिछले साल शास्त्री नगर इलाके से पकड़ा था. इसके खिलाफ पटना के अधिकांश थानों में करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि वैशाली के महुआ थाने […]
विज्ञापन
पटना : अपराधी पकड़े जाते हैं और कुछ दिनों बाद ही जेल से जमानत पर छूट जाते हैं. गुरुवार को पकड़ा गया कुख्यात अपराधी पंकज शर्मा को पुलिस ने पिछले साल शास्त्री नगर इलाके से पकड़ा था.
इसके खिलाफ पटना के अधिकांश थानों में करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि वैशाली के महुआ थाने में कई मामले दर्ज हैं. लेकिन, पंकज शर्मा हर मामले में जमानत लेकर छूट गया और फिर से अपराध की घटना को को अंजाम देने के लिए फिर से सक्रिय हो गया.
पंकज शर्मा सरीखे अपराधियों को सजा दिलाने के लिए एसएसपी गरिमा मलिक ने एक फुलप्रुफ योजना बनायी है. इसके तहत पहले चरण में 15 अपराधियों के खिलाफ दर्ज मामलों में पुख्ता साक्ष्य जुटाया जायेगा और गवाहों की गवाही करायी जायेगी. साथ ही न्यायालय के पदाधिकारियों से भी संपर्क स्थापित कर बैठक की जायेगी. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि अपराधी पकड़े जाते हैं, लेकिन जमानत पर छूट जाते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




