पटना : पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नामांकन के लिए फीस तय
Updated at : 03 Aug 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

इंजीनियरिंग में 2500 और पॉलिटेक्निक में Rs 1000 पटना : राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए फीस तय कर दी गयी है. पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए प्रत्येक छात्र को हर वर्ष एक हजार रुपये देने होंगे. यही फीस महिला पॉलिटेक्निक के लिए भी तय है. वहीं इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए भी बिहार […]
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में 2500 और पॉलिटेक्निक में Rs 1000
पटना : राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए फीस तय कर दी गयी है. पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए प्रत्येक छात्र को हर वर्ष एक हजार रुपये देने होंगे. यही फीस महिला पॉलिटेक्निक के लिए भी तय है.
वहीं इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए भी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने फीस तय कर दी थी. इंजीनियरिंग कॉलेजों में हर वर्ष 2500 रुपये का भुगतान करना होगा. इसके साथ ही बीसीइसीइबी ने पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए रिपोर्टिंग सेंटर भी तय कर दिया है. पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए 49 रिपोर्टिंग सेंटर बनाये गये हैं. पॉलिटेक्निक कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है.
इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए मॉक सीट एलॉटमेंट और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया जारी है. चार अगस्त को एक बजे दोपहर तक यह प्रक्रिया चलेगी. एलॉटमेंट लॉक और च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि छह अगस्त है. फर्स्ट राउंड का प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट रिजल्ट आठ अगस्त को जारी होगा.
बिहार पॉलिटेक्निक के लिए छह से च्वाइस फिलिंग
बिहार पॉलिटेक्निक के लिए खाली सीटों पर ऑनलाइन काउंसेलिंग के लिए तिथि जारी कर दी गयी है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए डीसीइसीइ-2019 पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. स्टूडेंट्स सीट एलॉटमेंट के लिए छह अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं.
मॉक सीट एलॉटमेंट रिजल्ट आठ अगस्त को जारी होगा. सीट लॉक, च्वाइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त है. फर्स्ट राउंड के लिए प्रोविजनल रिजल्ट 14 अगस्त को जारी होगा. एलॉटमेंट लेटर 14 से 15 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिशन के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया 17 से 19 अगस्त तक आयोजित होगा. सेकेंड राउंड के लिए प्रोविजनल रिजल्ट 21 अगस्त को जारी होगा. सेकेंड राउंड के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 25 से 26 अगस्त तक होगा. थर्ड राउंड का रिजल्ट 28 को जारी होगा. वहीं एक से दो सितंबर तक एडमिशन के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




