फुलवारीशरीफ : बदमाशों ने छेड़खानी का विरोध करने पर किया मां-बेटे पर चाकू से हमला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : बुधवार की देर रात छेड़खानी के विरोध करने पर नया टोला नहर पर बदमाशों ने चाकूबाजी कर मां- बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया . चाकू के वार से रूह अफजा खातून के हाथ में और उसके पुत्र आबाद को सिर गर्दन हाथ में गहरा जख्म हो गया. चाकूबाजी में शातिर […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : बुधवार की देर रात छेड़खानी के विरोध करने पर नया टोला नहर पर बदमाशों ने चाकूबाजी कर मां- बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया . चाकू के वार से रूह अफजा खातून के हाथ में और उसके पुत्र आबाद को सिर गर्दन हाथ में गहरा जख्म हो गया. चाकूबाजी में शातिर अपराधी साकिब और उसके साथी मोनू सोनू व फिरोज शामिल थे .
हमलावार वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने में सफल रहे . सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां व बेटे को इलाज के लिए पीएचसी ले गयी. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
जानकारी के मुताबिक नया टोला में शातिर अपराधी साकिब अपने साथियों के साथ नहर पर इलाके में छेड़खानी कर रहा था. इसका विरोध रूह अफजा खातून के बेटे मो आबाद ने किया तो साकिब ने चाकू से उसके शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़-तोड़ वार कर जान से मारने का प्रयास किया . खून से लथपथ पुत्र आबाद को बचाने पहुंची उसकी मां रूह अफजा खातून पर पर भी बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया. मां- बेटे को खून से लथपथ देख मोहल्ले वाले दौड़े और अपराधियों को खदेड़ा.
थानेदार रफिकुर रहमान ने बताया कि घायल आबाद भी अपराधी साकिब का ही दोस्त है और दोनों के बीच लेन- देन या किसी और विवाद के चलते ही यह घटना घटी है . पुलिस तहकीकात में जुटी गयी है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा .साकिब पहले भी नया टोला में टाइगर की हत्या के मामले में जेल जा चुका है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन