दानापुर : सोते रहे दंपती, चोरों ने घर खंगाला

Updated:
विज्ञापन

चोरों का आतंक, दानापुर, मोकामा और मसौढ़ी में हुई वारदात दानापुर : रूपसपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी गोला रोड की जनकपुरी कॉलोनी के रोड नंबर तीन ‘ए’ में शनिवार की देर रात चोरों ने कमरे के खिड़की का ग्रिल तोड़कर कर घुस गये और अलमारी व बॉक्स को तोड़कर ढाई लाख नकद व जेवरात समेत […]

विज्ञापन
चोरों का आतंक, दानापुर, मोकामा और मसौढ़ी में हुई वारदात
दानापुर : रूपसपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी गोला रोड की जनकपुरी कॉलोनी के रोड नंबर तीन ‘ए’ में शनिवार की देर रात चोरों ने कमरे के खिड़की का ग्रिल तोड़कर कर घुस गये और अलमारी व बॉक्स को तोड़कर ढाई लाख नकद व जेवरात समेत सात लाख की संपत्ति उड़ा ली. कमरे में सो रहे अशोक कुमार ओझा व उनकी पत्नी किरण देवी को चोरों की भनक तक नहीं लगी. घटना की जानकारी पति-पत्नी को तब हुई जब वह रविवार की सुबह जागे. कमरे में बिखरे पड़े सामान को देख कर पति-पत्नी के होश उड़ गये.
गृहस्वामी अशोक कुमार ओझा ने स्थानीय थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. नगर में लगातार चोरी की हो रही घटनाओं से पुलिसिया गश्ती व सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है. अशोक का पटना स्थित राजधानी मार्केट में किताब की दुकान है. उनके पुत्र पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. शनिवार की रात अशोक कुमार ओझा व उनकी पत्नी किरण देवी रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गये. देर रात चोर मकान के पीछे के रास्ते कमरे की खिड़की का ग्रिल तोड़कर घुस गये और कमरे में रखी अलमारी व बॉक्सों को तोड़कर ढाई लाख नकद व सोने के जेवरात समेत करीब सात लाख की संपत्ति चोरी कर ली. थानाध्यक्ष चंद्र भानू ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन