पटना : पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के प्लॉट का आवंटन हुआ रद्द

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के प्लॉट का आवंटन हुआ रद्द सात दिनों में खाली करना होगा भूखंड पटना : पटना नगर निगम ने एसके पुरी स्थित पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के भूखंड के आवंटन को रद्द कर दिया है. इसके अलावा तीन अन्य भूखंडों का भी आवंटन रद्द किया गया है. व्यावसायिक गतिविधियां […]

विज्ञापन

पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के प्लॉट का आवंटन हुआ रद्द

आपके शहर में

विज्ञापन
सात दिनों में खाली करना होगा भूखंड
पटना : पटना नगर निगम ने एसके पुरी स्थित पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के भूखंड के आवंटन को रद्द कर दिया है. इसके अलावा तीन अन्य भूखंडों का भी आवंटन रद्द किया गया है.
व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के आरोप में नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन की ओर से यह कार्रवाई की गयी है. इन भूखंडों का आवंटन पटना क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (विघटित) ने किया था. जिन भूखंडों का आवंटन रद्द किया गया है, उनमें भागवत झा आजाद की भूखंड संख्या बी-23 नामांतरित है) के अलावा भूखंड संख्या ए-32, बी-43 व ए-218 शामिल हैं. नगर आयुक्त ने आवंटियों को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर भूखंड खाली कर पाटलिपुत्र प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को हैंडओवर कर दें, अन्यथा निगम अपने स्तर से कार्रवाई कर भूखंड खाली कराकर अपने कब्जे में लेगा.
आवासीय भूखंड पर किया जा रहा था व्यवसाय
पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के भूखंड पर बीकानेर स्वीट्स की दुकान के साथ-साथ अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. साथ ही रेणुका शर्मा के नाम पर आवंटित भूखंड संख्या ए-218 पर नाइन-टू-नाइट सुपर मार्केट है.
अरुण कुमार व अजीत कुमार के नाम आवंटित भूखंड संख्या बी-43 पर हरिलाल स्वीट्स दुकान थी, जो दो दिन पहले नोटिस के बाद बंद कर दी गयी है. इतना ही नहीं, उमेश सिन्हा व रमेश सिन्हा के नाम पर आवंटित भूखंड संख्या ए-32 पर संत कैरेंस प्राइमरी स्कूल और दो फास्ट फूड की दुकानें चल रही हैं.
पहले भी दो भूखंडों को किया गया है सील
एसके पुरी स्थित चिल्ड्रेन पार्क से आगे एचडीएफसी के नाम से मशहूर बिल्डिंग और आरती बनर्जी के नाम आवंटित भूखंड पर बनायी जा रही इमारत को निगम सील कर चुका है. इन दोनों भूखंडों पर निगम से एनओसी लिये बिना निर्माण किया जा रहा था. इनमें एक भूखंड पर व्यावसायिक कार्य किया जा रहा था, तो दूसरा निर्माणाधीन है. अब एचडीएफसी बैंक वाली बिल्डिंग में नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल व प्रमंडल के कार्यालय चल रहे हैं, तो दूसरी बिल्डिंग सील है.
निगम के रडार पर पांच और आवंटी : नगर आयुक्त के निर्देश पर भू-संपदा पदाधिकारी ने एसके पुरी स्थित सहदेव महतो मार्ग के दोनों किनारे स्थित 32 भूखंडों को चिह्नित किया, जिन पर व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं.
इन सभी आवंटियों को नगर आयुक्त की ओर से 25 मई को नोटिस भेजा गया. लेकिन, अधिकतर आवंटियों का संतोषजनक जवाब नहीं मिला. अब नगर आयुक्त ने एसके पुरी के चार आवंटियों के भूखंडों का आवंटन रद्द कर दिया है. साथ ही पांच और भूखंड चिह्नित हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन