….जब पटना जंक्शन पर टीटीइ ने महिला यात्री को मारा थप्पड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना जंक्शन पर ऑन ड्यूटी टीटीइ ने एक महिला यात्री को थप्पड़ जड़ दिया. घटना मंगलवार की शाम प्लेटफॉर्म नंबर एक की है. प्राइवेट संस्थान में नौकरी करने वाली महिला यात्री पटना जंक्शन के इंट्री गेट से बाहर निकल रही थी. महिला यात्री की मानें, तो इंट्री गेट के पास तीन से चार […]
विज्ञापन
पटना : पटना जंक्शन पर ऑन ड्यूटी टीटीइ ने एक महिला यात्री को थप्पड़ जड़ दिया. घटना मंगलवार की शाम प्लेटफॉर्म नंबर एक की है. प्राइवेट संस्थान में नौकरी करने वाली महिला यात्री प��ना जंक्शन के इंट्री गेट से बाहर निकल रही थी.
महिला यात्री की मानें, तो इंट्री गेट के पास तीन से चार की संख्या में खड़े टीटीइ में एक पुरुष टीटीइ टिकट चेकिंग के दौरान यात्रियों से रुपये की लेन-देन कर रहा था. इसका महिला वीडियो बनाने लगी. वीडियो बनाते देख टीटीइ नाराज हुआ और वह महिला से उलझ गया. महिला यात्री ने कहा कि आक्रोशित टीटीइ ने थप्पड़ जड़ दिया. जीआरपी प्रभारी रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि महिला ने मौखिक तौर पर आरोप लगाया. लेकिन, मामला दर्ज कराने को लेकर कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन