ePaper

पटना : मेनू के अनुसार स्कूलों में पहुंचा खाना

Updated at : 23 Jul 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मेनू के अनुसार स्कूलों में पहुंचा खाना

पटना : स्वयं सेवी संस्था जन चेतना जागृति एवं शैक्षणिक विकास मंच के द्वारा सोमवार को सिपारा स्थित केंद्रीकृत रसोइघर से मेनू के अनुसार पका-पकाया तैयार गरमा गरम मध्याह्न भोजन विद्यालयों को उपलब्ध कराया गया. सूची के अनुसार हर विद्यालय में इसकी डिलिवरी की गयी. सिपारा में संस्था के द्वारा माड्यूलर किचन बनाया गया है, […]

विज्ञापन
पटना : स्वयं सेवी संस्था जन चेतना जागृति एवं शैक्षणिक विकास मंच के द्वारा सोमवार को सिपारा स्थित केंद्रीकृत रसोइघर से मेनू के अनुसार पका-पकाया तैयार गरमा गरम मध्याह्न भोजन विद्यालयों को उपलब्ध कराया गया.
सूची के अनुसार हर विद्यालय में इसकी डिलिवरी की गयी. सिपारा में संस्था के द्वारा माड्यूलर किचन बनाया गया है, जहां से बच्चों के लिए शुद्धता व हाइजिन का ध्यान रखकर मेनू के अनुसार खाना बनाया जाना शुरू हो गया है. एडीएम आपदा मो मोइउद्दीन ने भी इसका जायजा भी लिया. इसमें पटना और आसपास के क्षेत्रों में दनियावां, फतुहा, संपतचक, फुलवारी, दानापुर आदि क्षेत्रों में संस्था के द्वारा खाना बनने के चार घंटे के भीतर स्कूलों में खाना पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गयी है.
मध्याह्न भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रुपेंद्र कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन को लेकर जल्द ही गोला रोड व टॉल प्लाजा के पास स्थित दो अन्य किचन भी जल्द शुरू हो जायेगा. मालूम हो कि इसके पहले स्कूलों में ही बच्चों को मध्याह्न भोजन बना कर खिलाया जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन