पटना : शिक्षक नियोजन के पांचवें चरण की काउंसेलिंग 28 जुलाई को
Updated at : 22 Jul 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

उसी दिन जारी होंगे नियुक्तिपत्र दस्तावेजों की एक दिवसीय क्रॉस चेकिंग आज, नहीं पहुंचे तो उम्मीदवारी खारिज सामाजिक विज्ञान विषय के सबसे ज्यादा 5100 उम्मीदवार पटना : पांचवें चरण की शिक्षक नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की काउंसेलिंग 28 जुलाई को की जायेगी. इसी दिन मेरिट लिस्ट निकालकर सभी उम्मीदवारों को नियुक्त पत्र दे दिये जायेंगे. […]
विज्ञापन
उसी दिन जारी होंगे नियुक्तिपत्र
दस्तावेजों की एक दिवसीय क्रॉस चेकिंग आज, नहीं पहुंचे तो उम्मीदवारी खारिज
सामाजिक विज्ञान विषय के सबसे ज्यादा 5100 उम्मीदवार
पटना : पांचवें चरण की शिक्षक नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की काउंसेलिंग 28 जुलाई को की जायेगी. इसी दिन मेरिट लिस्ट निकालकर सभी उम्मीदवारों को नियुक्त पत्र दे दिये जायेंगे. यह नियुक्तियां माध्यमिक और प्लस-टू स्तरीय रिक्त स्थानों के लिए की जायेंगी. काउंसेलिंग से पूर्व जिला स्तर पर पांचवें चरण के शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो रही है.
इस प्रक्रिया में 22 जुलाई को दस्तावेजों की क्रास चेकिंग की जायेगी. आवेदन के समय दिये दस्तावेज का मिलान उम्मीदवारों की तरफ से सोमवार को प्रस्तुत किये जाने वाले दस्तावेजों से किया जायेगा. इसके लिए केवल एक दिन का समय रखा गया है. अगर कोई उम्मीदवार 22 जुलाई को निर्धारित समय के दौरान दस्तावेज लेकर जांच समिति के सामने नहीं पहुंचे तो उनकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जायेगी.
मेरिट लिस्ट 25 जुलाई को जारी होगी : आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 8475 उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जानी है. काउंसेलिंग के लिए निर्धारित स्थानों पर उम्मीदवारोंको काउंसेलिंग के लिए सुबह साढ़े दस से शाम पांच बजे तक अनिवार्य तौर पर पहुंचना होगा.उल्लेखनीय है कि काउंसेलिंग 1098 पदों के लिए होनी है.
इसकी मेरिट लिस्ट 25 जुलाई को जारी होगी. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 8475 उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार 5100 सामाजिक विज्ञान के हैं. सामाजिक विज्ञान के उम्मीदवारों की काउंसेलिंग शास्त्री नगर बालक स्कूल में होगी. शेष विषयों की काउंसेलिंग केवी सहाय स्कूल में रखी गयी है.
आर्ट से ज्यादा साइंस विषयों के 571 पद खाली : जिले के 712 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों मेंआर्ट की अपेक्षा साइंस के पद अधिक खाली हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी की तरफ से एनआइसी वेबसाइट पर इस आशय की जानकारी अपलोड की गयी है. ये सभी पद स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कला में प्रशिक्षित शिक्षकों के कुल स्वीकृत पद 600 हैं, इनमें 408 खाली हैं. जबकि साइंस टीचरों के स्वीकृत पद 693 हैं, इनमें 571 पद खाली हैं. कॉमर्स एवं भाषा विषयों में शिक्षकों के पद अलग से खाली हैं.
कैलेंडर के तहत नियोजन की प्रक्रिया
साेमवार को केवल उम्मीदवाराें के दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जानी है. इस मामले में काउंसेलिंग 28 जुलाई को की जायेगी. उसी दिन मेरिट लिस्ट में आये उम्मीदवारों को नियुक्तिपत्र सौंप दिये जायेंगे. नियोजन की प्रक्रिया एक कैलेंडर के तहत की जा रही है.
ज्योति कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




