पटना सिटी : वार्ड 59 में बोरिंग ठप, पानी का हुआ संकट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2019 8:59 AM
विज्ञापन
कटरा बाजार की बोरिंग दो दिनों से ठप, नौजर कटरा भी रहा बंद पटना सिटी : वार्ड संख्या 59 के नौजर कटरा बोरिंग पंप शनिवार की सुबह में बोरिंग पाइप का नट टूट जाने की वजह से ठप पड़ गया था. वहीं वार्ड संख्या 71 के कटरा बाजार का बोरिंग बीते शुक्रवार से साफ्ट वायर […]
विज्ञापन
कटरा बाजार की बोरिंग दो दिनों से ठप, नौजर कटरा भी रहा बंद
पटना सिटी : वार्ड संख्या 59 के नौजर कटरा बोरिंग पंप शनिवार की सुबह में बोरिंग पाइप का नट टूट जाने की वजह से ठप पड़ गया था. वहीं वार्ड संख्या 71 के कटरा बाजार का बोरिंग बीते शुक्रवार से साफ्ट वायर टूटने की वजह से बंद पड़ा है.
हालांकि नौजर कटरा बोरिंग को मरम्मत कर शाम में चालू कर दिया गया है. जबकि कटरा बाजार की बोरिंग को रविवार तक चालू किये जाने की बात विभाग की ओर से कही जा रही है. वार्ड 59 की पार्षद नीलम कुमार व प्रतिनिधि संजीव कुमार उर्फ लड्डू चंद्रवंशी ने बताया कि बोरिंग पंप के पाइप में लगे नट टूट जाने की वजह से पानी नहीं खींच पा रहा था.
शाम को टूटे नट को बदल कर बोरिंग पंप को चालू कर दिया गया. इस बोरिंग पंप से घसियारी गली, नौजर कटरा, नौजर घाट, सीढ़ी घाट, राम जानकी चौराहा, पातों की बाग मुहल्ला समेत अन्य मुहल्लों में दिनभर पानी संकट कायम रहा. दूसरी ओर कटरा बाजार बोरिंग पंप से जुड़े कटरा बाजार, नुरपूर, शरीफागंज, सिमली, दीदारगंज समेत आसपास के आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस मामले में जल पर्षद के सहायक अभियंता विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि कटरा बाजार बोरिंग पंप फेल को चुका है.
उक्त बोरिंग पंप में अक्सर खराबी आ रही है. संभावना है कि रविवार तक बोरिंग पंप को मरम्मत कर चालू कर दिया जायेगा. नहीं तो सोमवार को करायी गयी नयी बोरिंग को चालू कराने का प्रयास किया जायेगा. दूसरी ओर संकट झेल रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि संकट की स्थिति में कुआं व चापाकल से पानी ढोना पड़ रहा है. समस्या के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की जायेगी.
अस्पताल में भी पानी संकट
पटना सिटी : श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में भी पानी की समस्याउत्पन्न हो गयी है. बताया जाता है कि अस्पताल में पानी आपूर्ति वाले पाइप में आयी गड़बड़ी के कारण पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है.
इस वजह से अस्पताल में पानी की समस्या महीनों से कायम है, इसी बीच में शनिवार को थोड़ी बहुत हो रही पानी की आपूर्ति भी ठप पड़ गयी है. इस कारण अस्पताल में उपचार कराने आये मरीजों, परिजनों व कर्मियों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जाम पड़े पाइप लाइन को बदलने का कार्य कराया जा रहा है. समस्या का समाधान हो जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










