ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, जयनगर इंटरसिटी और गरीब रथ में हो सकती थी भीषण टक्कर

मोकामा : मोकामा स्टेशन पर शुक्रवार की शाम ट्रेनचालक की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया. प्लेटफाॅर्म संख्या तीन (अप लाइन) पर जयनगर-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस रुकी हुई थी, तभी उसी लाइन पर जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस आ गयी. पूर्वी फाटक पार करते ही गरीब रथ के चालक की नजर प्लेटफाॅर्म संख्या तीन पर […]
मोकामा : मोकामा स्टेशन पर शुक्रवार की शाम ट्रेनचालक की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया. प्लेटफाॅर्म संख्या तीन (अप लाइन) पर जयनगर-राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस रुकी हुई थी, तभी उसी लाइन पर जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस आ गयी. पूर्वी फाटक पार करते ही गरीब रथ के चालक की नजर प्लेटफाॅर्म संख्या तीन पर खड़ी ट्रेन पर पड़ गयी.
उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी. करीब डेढ़ सौ मीटर के फासले पर गरीब रथ एक्सप्रेस रुकी. करीब दो मिनट के अंतराल पर एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेनों को दौड़ाया जा रहा था. स्टेशन प्रबंधक का कहना है कि जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को भूलवश थ्रू सिग्नल दे दिया गया, जबकि उस ट्रेन का ठहराव मोकामा में भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










